नीरज चोपड़ा धरना दे रहे पहलवानों के समर्थन में आए, वहीँ पीटी उषा ने कहा ये खेल के लिए अच्छा नहीं

ओलंपिक चैंपियन नीरज चोपड़ा ने WFI के पूर्व अध्यक्ष बृज भूषण सिंह जिनपर यौन उत्पीड़न और डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया है, उनके खिलाफ प्रदर्शन कर रहे पहलवानों को न्याय दिलाने के लिए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों से आग्रह किया।


वहीँ जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों पर पी.टी. उषा, अध्यक्ष, भारतीय ओलंपिक संघ ने कहा अगर उन्हें कोई समस्या है तो उन्हें हमारे पास आना चाहिए था, हमसे बात करनी चाहिए थी। हमारे पास आने की बजाय वे सड़क पर उतर गए हैं, ये खेल के लिए अच्छा नहीं है।
पी.टी. उषा के बयान पर पहलवान बजरंग पूनिया ने कहा ऐसा सुनकर बुरा लगता है क्योंकि वे खुद एक अच्छी खिलाड़ी हैं। वे अनुशासनहीनता की बात कर रही हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब आपकी अकादमी को तोड़ा जा रहा था, तब आप ट्वीट कर रही थी क्या तब देश की गरिमा पर आंच नहीं आ रही थी?

जंतर मंतर पर बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ मामले के पोस्टर लगाए

बता दें कि आज जंतर मंतर पर पहलवानों ने  कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण के अपराधिक मामलों के पोस्टर लगाए। पोस्टर में उतर प्रदेश के अलग अलग थानों में 3 दर्जन से जायदा मामले दर्ज हैं। उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट, गैंगस्टर, मारपीट जैसे मुकदमे दर्ज हैं।

गौरतलब हो कि पहलवानों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृज भूषण शरण सिंह पर कुश्ती संघ को मनमाने तरीक़े से चलाने का आरोप लगाया है।
एशियन गेम्स और राष्ट्रमंडल खेलों में भारत को कई पदक दिलाने वाली महिला कुश्ती खिलाड़ी विनेश फोगाट ने कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृज भूषण सिंह पर कई लड़कियों के यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है। जिसके बाद कई खिलाड़ी उनके समर्थन में आए। और जंतर मंतर पर धरना दे चुके हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago