Categories: सबसे FAST

 सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट का शिक्षकों, शिक्षणेत्तर बंधुओं और छात्रों ने किया अभिनंदन

अल्मोडा – सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के नवनियुक्त कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट ने सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के मुख्यालय आकर कार्यों की विधिवत शुरुआत की। उन्होंने सभी संकायों के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्षों एवं विश्वविद्यालय के शिक्षणेत्तर कर्मियों की बैठक ली। इससे पूर्व सोबन सिंह जीना परिसर, अल्मोड़ा में शिक्षकों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया उसके उपरांत कुलपति प्रो जगत सिंगग बिष्ट एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती दीपा बिष्ट हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग गए। जहां हिंदी एवं अन्य भारतीय भाषा विभाग के शिक्षकों एवं कर्मियों द्वारा नवनियुक्त कुलपति प्रो जगत सिंह बिष्ट का शॉल ओढ़ाकर एवं पुष्प गुच्छ देकर अभिनंदन किया। इस अवसर पर हिंदी विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ माया गोला, डॉ गीता खोलिया, डॉ बचन लाल, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो इला साह, डॉ मनोज बिष्ट, जयवीर सिंह नेगी, डॉ आशा शैली, डॉ प्रतिमा, कला संकायाध्यक्ष प्रो अरविंद सिंह अधिकारी, प्रो कौस्तुबानन्द, प्रो निर्मला पंत, प्रो हरीश जोशी, प्रो गिरीश चन्द्र साह, प्रो एन डी कांडपाल, डॉ श्वेता चन्याल, डॉ पुष्पा वर्मा, डॉ ललित जोशी,डॉ लता आर्या आदि शिक्षक एवं परिसर के शिक्षणेत्तर बंधु के साथ परिसर के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। मुख्यालय में उत्तराखंड विश्वविद्यालय कर्मचारी महासंघ के कोषाध्यक्ष देवेंद्र पोखरिया ने संघ की ओर से बधाई पत्र दिया गया। विश्वविद्यालय के मुख्यालय प्रथम बार पहुंचने पर उनका परीक्षा नियंत्रक प्रो सुशील कुमार जोशी, डॉ देवेंद्र सिंह बिष्ट,लियाकत अली (विश्वविद्यालय क्रीड़ा प्रभारी), डॉ ललित जोशी (विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी), विपिन जोशी, देवेंद्र पोखरिया,प्रकाश सती, त्रिलोक सिंह, सुरेश खेतवाल, हेमा डसीला, एमएम पांडे, विनीत कांडपाल, गोविंद मेर, वीरेंद्र सिंह मूस्यूनी, आलोक वर्मा, ईश्वर बिष्ट, देवेंद्र धामी, गोविंद रावत आदि ने नवनियुक्त कुलपति का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

9 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago