ध्यान दे :आने वाले 2 दिनों में पेयजल संकट पड़ सकता हैं भरी

अल्मोड़ा। नगर के कई मोहल्लों में आने वाले 2 दिनों तक पेयजल संकट से गुजरना पड़ सकता है। दरअसल ऊर्जा निगम के द्वारा दीपावली पर्व को लेकर रविवार को विद्युत उपकेंद्र में सुधारीकरण कार्य किया जाएगा। जिस कारण कोसी समेत नगर के विभिन्न क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति सात घंटे तक ठप रहेगी। इसके चलते कोसी नदी स्थित दोनों पंपों से पंपिंग नहीं होने के कारण जिला मुख्यालय के कई मोहल्लों समेत ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी।
दीपावली पर्व पर विद्युत उपकेंद्र में जरूरी सुधारीकरण कार्य के साथ ही विद्युत लाइनों के ऊपर तथा आसपास आ रहे पेड़ों की टहनियों की लॉपिंग के कारण रविवार को 10 से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रहेगी। इससे कोसी पंपिंग हाउस से मुख्यालय स्थित 10 जलाशयों के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। इसका असर यह होगा कि रविवार को नगर के लगभग 7 दर्जन मोहल्लों तथा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकेगी। वहीं सोमवार को जिला मुख्यालय के कुछ मोहल्लों में आंशिक पेयजल आने की संभावना विभाग ने जताई है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

22 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago