अल्मोड़ा – उप जिलाधिकारी सदर गोपाल सिंह चौहान ने बताया कि जिलाधिकारी वन्दना द्वारा पारित प्रस्ताव एवं जन भावना के दृष्टिगत नगर पालिका, अल्मोड़ा में जन सुविधा केन्द्र खोला गया है। उन्होंने बताया कि दिनॉंक 02 जनवरी, 2023 से यह जन सुविधा केन्द्र, नगरपालिका, अल्मोड़ा में खतौनी उद्धरण कार्य, आनलाईन पोर्टल/एप के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, विभिन्न प्रमाण पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बन्धित) को ऑनलाईन आवेदन/निर्गत करने का कार्य जिला प्रशासन/ उपजिलाधिकारी सदर/तहसीलदार सदर को दिये जाने वाले विभिन्न ज्ञापन/शिकायती पत्र/प्रार्थना पत्र आदि जमा कराये जायेंगे। उन्होंने बताया कि इस जन सुविधा केन्द्र में प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक खतौनी उद्धरण कार्य, दोपहर 12:01 बजे से 5 बजे तक आनलाईन पोर्टल/एप के माध्यम से जीवित प्रमाण पत्र जमा करने, विभिन्न प्रमाण पत्रों (राजस्व विभाग से सम्बन्धित) को ऑनलाईन आवेदन/निर्गत करने का कार्य एव प्रातः 10 बजे से 5 बजे तक जिला प्रशासन/उपजिलाधिकारी सदर/तहसीलदार सदर को दिये जाने वाले विभिन्न ज्ञापन/शिकायती पत्र/प्रार्थना पत्र आदि जमा करने का कार्य किया जायेगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....