चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, ‘इन्‍हें अब एग्जिट पोल से इतनी नफरत’

चुनावी नतीजों से पहले कांग्रेस पर बरसे सीएम धामी, ‘इन्‍हें अब एग्जिट पोल से इतनी नफरत’

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल पर कांग्रेस का चर्चा में हिस्सा न लेने पर निशाना साधा है। कहा कि चुनाव में प्रचंड हार के डर से कांग्रेस एग्जिट पोल से ‘एग्जिट’ हुई है। मुख्यमंत्री धामी ने एक्स पर लिखा है कि डरो मत का नारा देने वाली कांग्रेस पार्टी का एग्जिट पोल से ‘एग्जिट’ उनकी हताशा और चुनाव में प्रचंड हार के पूर्वाभाष को दर्शाता है।

कांग्रेस पार्टी को एग्जिट पोल से नफरत

उन्होंने कहा कि मोहब्बत की दुकान चलाने वालों की एग्जिट पोल से नफरत आंख बंद करने से खतरा टल जाने वाली कहावत को सिद्ध करता है। विदित है कि अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी ने एक दिन पहले लोकसभा चुनाव के एग्जिट पोल की चर्चा में अपने प्रवक्ताओं के शामिल न होने का फैसला लिया है।

कांग्रेस ने चुनाव में समाज को बांटने की भरसक कोशिश की

उधर, भाजपा ने भी कांग्रेस के इस फैसले पर तंज कसा है। भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनवीर चौहान ने आरोप लगाया कि पूरे लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने नकारात्मक और देश विरोधी राजनीति की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं ने चुनाव में तुष्टिकरण के साथ ही समाज को बांटने की भरसक कोशिश की है।

लेकिन जनता ने पहले से मोदी को तीसरी बार देश का प्रधानमंत्री बनाने का मन बनाया हुआ था। कांग्रेस नेता इसे भांप चुके हैं। चौहान ने दावा किया कि भाजपा राज्य में सभी सीटें जीत रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

8 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

9 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

13 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

17 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago