फिर आएगा एंटीना का दौर, टीवी में सेट टॉप बॉक्स लगाने के झंझट से मिलेगा छुटकारा

केबल टीवी से पहले एंटीना टीवी ने लोगों के दिलों पर राज किया था। देश में एक बार फिर से टीवी देखने के लिए एंटीना का दौर लौटने वाला है। जी हां, देश में टीवी दर्शक आने वाले दिनों में टीवी चैनल देखने के लिए एंटीना का इस्तेमाल करेंगे। सबसे खास बात यह है कि लोगों को टीवी देखने के लिए सेट टॉप बॉक्स लगाने के झंझट से छुटकारा मिल जाएगा क्योंकि सेट टॉप बॉक्स के बिना टेलीविजन में इन बिल्ट सैटेलाइट ट्यूनर लगा दिया जाएगा। इसकी मदद से लोग 200 से ज्यादा चैनल देख सकेंगे। केंद्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि जनता को इसे उपलब्ध कराने की कोशिश जारी हैं।

फ्री डिश पर सामान्य मनोरंजन चैनलों का हुआ विस्तार

गौरतलब हो, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने यह भी कहा कि फ्री डिश पर सामान्य मनोरंजन चैनलों का काफी विस्तार हुआ है, जिससे करोड़ों दर्शकों को आकर्षित करने में मदद मिली है। बताया जा रहा है कि इस सुविधा की शुरुआत के बाद दर्शकों के पास बिना सेट-टॉप बॉक्स या फ्री डिश के 200 से ज्यादा चैनल पहुंच सकेंगे।

फैसला होना अभी बाकी

इस संबंध में आगे जोड़ते हुए केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने कहा कि ‘मैंने अपने विभाग में एक नई शुरुआत की है। अगर आपके टेलीविजन में बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर है, तो अलग सेट-टॉप बॉक्स रखने की जरूरत नहीं होगी। रिमोट के क्लिक पर 200 से अधिक चैनलों तक पहुंच हो सकती है। ” हालांकि उन्होंने साफ किया कि इस मामले में अभी सरकार की ओर से फैसला होना बाकी है।

छत पर लगाना होगा एंटीना

ज्ञात हो, इससे पहले केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव को लिख चुके हैं कि वे टेलीविजन निर्माताओं को इंडस्ट्रियल स्टैंडर्ड ब्यूरो द्वारा निर्मित सैटेलाइट ट्यूनर के लिए जारी मानकों को अपनाने के निर्देश जारी करें।

‘बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर’ से सब होगा संभव

दरअसल, बिल्ट-इन सैटेलाइट ट्यूनर के साथ टेलीविजन सेट किसी उपयुक्त स्थान जैसे किसी भवन की छत या साइड की दीवार पर एक छोटा एंटीना लगाकर फ्री-टू-एयर टेलीविजन और रेडियो चैनलों के प्रसारण को सक्षम बनाएगा। वर्तमान में, टेलीविजन दर्शकों को विभिन्न पेड और फ्री चैनल देखने के लिए एक सेट-टॉप बॉक्स खरीदना पड़ता है।

हाल में जारी दर्शकों के आंकड़े भी डीडी फ्री-डिश द्वारा पूरे भारत में टेलीविजन के माध्यम से सार्वजनिक और राष्ट्रीय स्तर पर पहुँच बनाने के एक प्लेटफार्म के रूप में निभाई जा रही केंद्रीय भूमिका का समर्थन करते हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

3 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

8 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

23 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago