एनयूजे ने शिक्षा को सुचारू रखने के लिए पत्रकार के पुत्र को इमरजेंसी रिलीफ फंड से दिए 51,000

देहरादून/हरिद्वार। नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं हरिद्वार जनपद इकाई में नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज बृहस्पतिवार को जौलीग्रांट अस्पताल जाकर मान्यता प्राप्त पत्रकार अमर सिंह का हाल जाना और उनके 18 वर्षीय पुत्र दीपांशु जिसने हाल ही में इंटरमीडिएट की परीक्षा दी है, की आगे की शिक्षा को सुचारू रखने के लिए यूनियन के इमरजेंसी रिलीफ फंड से 51,000 ( इक्यावन हजार रुपए ) का चैक उनके सुपुर्द किया।

जॉलीग्रांट अस्पताल, देहरादून में वैंटिलेटर पर जीवन मृत्यु से जूझ रहे 50 वर्षीय पत्रकार अमर सिंह की स्थिति अभी भी नाजुक बनी हुई है। अमर सिंह एक श्रमजीवी और मान्यता प्राप्त पत्रकार है जिनके परिवार में पत्नी और दो बेटियां तथा एक बेटा है, परिवार की आर्थिक स्थिति भी नाजुक है, नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट ने उत्तराखंड सरकार से पत्रकारों को दी जाने वाली नियमानुसार चिकित्सकीय आर्थिक सहायता देने का मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी और प्रदेश के सूचना निदेशक बंसीधर तिवारी से विशेष अनुरोध किया है।

इस संदर्भ में नेशनलिस्ट यूनियन आफ़ जर्नलिस्ट की ओर से 21 मई की सुबह पत्रकार कल्याण कोष की बैठक आरंभ होने से पूर्व महानिदेशक सूचना और प्रदेश के मुख्यमंत्री को अनुरोध पत्र भी दिया था। जिस पर आर्थिक सहायता का कोई निर्णय नहीं लिया गया ।

अब यूनियन का एक प्रतिनिधिमंडल शीध ही मुख्यमंत्री तथा सूचना निदेशक से मुलाकात कर पत्रकार अमर सिंह को यथोचित उपचार के लिए आर्थिक सहायता देने की मांग करेगा।गौरतलब है कि एक सप्ताह पूर्व किसी कार्यक्रम से घर लौटने के बाद पत्रकार अमर सिंह ने परिवार से अपने सिर में तेज दर्द की शिकायत की थी। सिर दर्द असहनीय होते-होते अमर सिंह अचेतावस्था में आ गए, परिवार ने उन्हें हरिद्वार के भूमानंद चिकित्सालय में भर्ती किया जहां से उनकी नाजुक हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें जौलीग्रांट रैफर कर दिया, जौलीग्रांट में अमर सिंह अचेतावस्था में वैंटीलेटर पर जीवन मृत्यु से जूझ रहे हैं, चिकित्सकों ने उनकी स्थिति बेहद नाजुक बताई है। यूनियन उनकी बेहतर सेहत के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है।

अमर सिंह के परिवार से मुलाक़ात कर आर्थिक सहायता का चैक सौंपने वाले प्रतिनिधि मंडल में पत्रकार त्रिलोक चंद भट्ट, श्रीमती शशि शर्मा, प्रमोद पाल एवं विक्रम सिद्ध शामिल थे।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

5 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

19 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

20 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

23 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago