Categories: सबसे FAST

जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवम एसएसपी द्वारा यातायात नियमों के पालन की दिलाई गयी शपथ

          

अल्मोड़ा – जिलाधिकारी अल्मोड़ा एवम एसएसपी द्वारा अपने- अपने कार्यालयों में अधिकारियो, कर्मचारियों टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। और उन्हें सड़क सुरक्षा का महत्व को समझाया कि हम किस प्रकार यातायात नियमों का पालन करके दुर्घटनाओं व होने वाली जनहानि की रोकथाम की जा सकती है । उपस्थित पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों दोपहिया चलाते समय हेल्मेट, चारपहिया चलाते समय सीट बेल्ट,शराब पीकर वाहन न चलाने,वाहन चलाते समय मोबाईल फोन का प्रयोग न करने, ऐबुलेंस और फायर ब्रिगेड गाड़ियों को पहले रास्ता देने,सड़क दुर्घटना के पीड़ितों की मद्द करने व नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने देने सम्बन्धी शपथ दिलाई गई ।

एसएसपी अल्मोड़ा के निर्देश पर जनपद के सभी थाना/चौकियों पर भी पुलिस बल व टैक्सी यूनियन पदाधिकारियों/ चालकों/छात्र-छात्राओं/ स्थानीय लोगों सड़क सुरक्षा/यातायात नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई। सड़क सुरक्षा के अंतर्गत आज जनपद के समस्त स्कूलों एवं कार्यालयों में भी छात्रा छात्राओं एवं  समस्त कार्मिकों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई गई ।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

7 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

8 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

12 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

16 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago