अल्मोड़ा: त्रिस्तरीय पंचायत के आरक्षण आवंटन प्रस्ताव पर आपत्तियों की 16-17 जून को होंगी सुनवाई
अल्मोड़ा, 14 जून 2025 (सूवि)जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडे ने बताया कि त्रिस्तरीय पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2025 के लिए ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत के स्थान और पदों के आरक्षण और आवंटन के संबंध में शासन द्वारा समय सारणी निर्धारित की गई है। इसमें उक्त पदों के अंतिम आरक्षण आवंटन प्रस्ताव का दिनांक 13 जून 2025 को अंतिम प्रकाशन कर दिनांक 14 से 15 जून 2025 को आपत्तियां प्राप्त की जानी है। प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई दिनांक 16 जून 2025 एवं 17 जून 2025 को विकास भवन सभागार में पूर्वाह्न 10:00 से अपराह्न 5:00 बजे तक की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राम पंचायत, क्षेत्र पंचायत तथा जिला पंचायत एवं प्रमुख क्षेत्र पंचायत के स्थान और पदों के अंतिम आरक्षण/ आवंटन प्रस्ताव के संबंध में प्राप्त आपत्तियों की सुनवाई के लिए एक समिति गठित की गई है, जिसमें मुख्य विकास अधिकारी, जिला विकास अधिकारी , सहायक परियोजना निदेशक डीआरडीए सदस्य तथा जिला पंचायत राज अधिकारी सदस्य सचिव के रूप में नामित किए गए हैं। उन्होंने इस समिति को निर्देश दिए हैं प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई के उपरांत परीक्षण कर अपना स्पष्ट मंतव्य/ संस्तुति अथवा असंस्तुति सहित जिलाधिकारी को प्रस्तुत करेंगे।
जिला सूचना अधिकारी अल्मोड़ा।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…