झारसुगुड़ा जिले के ब्रजराजनगर के पास कुछ अज्ञात बदमाशों ने ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री नबा दास को गोली मार दी जिससे वह घायल हो गए। घटना उस वक्त हुई जब नबा दास ब्रजराजनगर के गांधी चौक पर एक कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
एडवोकेट राम मोहन राव, चश्मदीद ने बताया “वे जब आए थे तो भीड़ उन्हें लेने गई, उसमें कुछ सुरक्षाकर्मी भी थे। उसी दौरान एक आवाज आई और भीड़ में से पुलिस ऑफिसर दौड़ कर भागा। भागने के क्रम में भी उसने फायरिंग की। हमें लगा कि जिसने मारा उसके लिए उसने फायरिगं की है। गोली सीने में लगी है”।
ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा “मैं इस हमले की दुर्भाग्यपूर्ण घटना से स्तब्ध हूं। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। क्राइम ब्रांच को जांच करने का निर्देश दिया गया है। क्राइम ब्रांच के वरिष्ठ अधिकारियों को मौके पर जाने के लिए कहा गया है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....