वृद्ध ने ज़हर गटक जीवन लीला की समाप्त
यहां बुजुर्ग ने जहरीले पदार्थ के सेवन से मौत को गले लगा लिया। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जहरीले पदार्थ के सेवन से बुजुर्ग की मौत हो गई। आत्महत्या का कारण घरेलू कलह बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार बिंदुखत्ता निवासी 64 वर्षीय दिवान सिंह पुत्र नर सिंह ने बीते दिवस घर में रखे जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। जिसके बाद उनकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे डॉ० सुशीला तिवारी अस्पताल भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मृतक के परिजनों से आत्महत्या के कारणों के बारे में जानकारी ली है। प्रथम दृष्टया गृह कलह के चलते आत्महत्या करना सामने आया है।
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...
स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....
पंतनगर में आयोजित 37वे दीक्षांत समारोह में अल्मोड़ा की अदिति को रजत पदक....