अल्मोड़ा:भाजपा कार्यालय में शक्ति बंधन कार्यक्रम कार्यशाला आयोजित
अल्मोड़ा। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में बुधवार को एक दिवसीय शक्ति बंधन कार्यक्रम कार्यशाला का आयोजन किया गया इस कार्यशाला में स्वयं सहायता समूह व एन जी ओ से जुड़े कार्यकर्ताओं द्वारा प्रतिभाग किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने की कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महिला आयोग की पूर्व उपाध्यक्ष ज्योति शाह मिश्रा रही अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि आज भारतीय समाज में महिलाएं आत्मनिर्भर बनने की ओर निरंतर अग्रसर हो रही हैं केंद्र सरकार द्वारा महिला कल्याण के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का लाभ धरातल पर दिखाई देने लग गया है उन्होंने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज स्वयं सहायता समूह महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कारगर साबित हो रहे हैं हमें अधिक से अधिक महिला स्वयं सहायता समूह बनाकर नए भारत के निर्माण में अपना योगदान देना चाहिए।
कार्यक्रम का संचालन कार्यक्रम के एनजीओ प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गोपाल चम्याल ने किया कार्यशाला को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा महिला उत्थान के लिए कई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं कार्यकर्ताओं को उन कार्यक्रमों की जानकारी जन-जन तक पहुंचानी चाहिए इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रमेश बहुगुणा महिला की पूर्व अध्यक्ष ज्योति साहब मिश्रा जिला महामंत्री धर्मेंद्र बिष्ट जिला उपाध्यक्ष कैलाश गुरु रानी पूनम पालीवाल रेखा आर्या गोपाल चम्याल मदन मोहन सनवाल लकी वर्मा देवकी बिष्ट गीता चम्याल जगत भट्ट मुकुल कुमार प्रीति गोश्वामी दीप्ति पवार सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।
भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....
सोमेश्वर, अल्मोड़ा की शान — पारंपरिक ऐपन एवं रॉयल मेहंदी कला..
बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......
15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…
Uttarakhand: इस दिन बंद रहेगी सभी अंग्रेजी और देसी शराब की दुकानें....
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…