आवारा गायों पर नियन्त्रण व अंकुश लगाये जाने के लिये सरकार द्वार टैग लगाने की योजना बनाई गई पर इसके बाद भी टैग लगे जानवर बाजारों मे घूम रहे है ,इस पर सवाल उठाते हुए सामाजिक कार्यकर्ता संजय पांण्डे ने कहा कि , सरकार द्वारा प्रदेश मे आपरेशन कामधेनु चलाने की बात कही जा रही है पर अल्मोड़ा जनपद में आपरेशन कामधेनु का कही भी कोई असर नही है , इस मामले को लक्ष्मेश्वर वार्ड के सभासद मोनू साह भी लगातार उठाते रहे है,पर अभी भी पालिका प्रशासन सोया हुआ है।
जिससे बाजारों मे टैग लगी गायें बेखौफ घूम रही है ,उन्होने पुलिस विभाग पशुपालन विभाग नगर पालिका से अनुरोध किया है कि ये तीनों विभाग आपस में समन्वय बनाकर टैग लगी गायों को बाजारों मे छोड़ने वालों के खिलाफ कार्यवाही करें जिससे कि बाजारों व सड़कों में वाहनों व आम लोगों को चलने में सुविधा हो सके , उन्होने कहा कि राज्य सरकार द्वारा आवारा पशुओं को नियन्त्रित करने के कई उपाय किये जा रहे है,पर ये उपाय धरातल मे नही दिखाई दे रहे है।
प्रशासन को इस मामले को गंभीरता पूर्वक लेकर इन गौ स्वामियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाये जाने की जरूरत है इस मामले को वे मुख्यमंत्री के समक्ष भी उठाएंगे,और यदि जरूरत पड़ी तो शिकायत भी दर्ज करवाएंगे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....