आँपरेशन कामधेनु: लमगड़ा पुलिस जनमानस को जागरूक कर पालतु पशुओं को आवारा नही छोड़ने की अपील की

लमगड़ा पुलिस ने आँपरेशन कामधेनु के तहत जनमानस को किया जागरुक, अपने पालतु पशुओं को आवारा नही छोड़ने की अपील की गयी,पशु चिकित्सक की सहायता से 02 पालतु पशुओं को लगाये टैग

प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा पुलिस मुख्यालय से जारी निर्देशों के क्रम में आँपरेशन कामधेनु को जनपद स्तर पर सफल बनाने के लिए सभी सीओ व थाना प्रभारियों को आँपरेशन कामधेनु के तहत प्रभावी कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है।

    
 
 

    सीओ आँपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण में आज दिनांक- 20.02.2023 को लमगड़ा पुलिस द्वारा आवारा पशुओं की देखरेख व उचित पालन पोषण हेतु वर्तमान में प्रचलित ऑपरेशन कामधेनु के सम्बन्ध में लोगों को जागरुक करने हेतु थाना/चौकी क्षेत्र में प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरुक किया गया तथा इस दौरान पशु स्वामियों द्वारा अपने 02 पालतु पशुओं की टैगिंग नही करायी गयी थी, जिनको पशु अस्पताल जैंती के वैक्सीनेटर श्री कैलाश सिंह की मदद से टैग लगाये गये।

  लमगड़ा पुलिस द्वारा क्षेत्रवासियों से अपील की गयी कि मानवता के नाते अपने पशुओं को सड़कों पर आवारा न छोड़ें, आवारा छोड़े गये पशु वाहन चालकों के लिए सड़क दुर्घटना का कारण भी बन सकते है इसलिए अपने पशुओं को गौशालाओं में ही रखकर पालन पोषण करें, अपने पशुओं को आवारा छोड़ने वाले सम्बन्धित पशु स्वामियों के विरुद्ध उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम- 2007 एवं गोवंश संरक्षण (संशोधन) अधिनियम- 2015 के तहत नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही अमल में लायी जायेगी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

15 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

16 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

20 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago