Operation Sindoor: भारत ने पाकिस्तान पर की एयर स्ट्राइक; पहलगाम हमले का लिया बदला, 9 ठिकानों पर दागीं मिसाइलें Operation Sindoor India did air strike on Pakistan
आपरेशन सिंदूर- भारत की पाकिस्तान और PoK में एयर स्ट्राइक, जैश और लश्कर के ठिकाने तबाह किए।
ये वही ठिकाने हैं, जहां से भारत पर आतंकी हमलों की साजिश रची जा रही थी और उन्हें अंजाम दिया जा रहा था। पाकिस्तान की स्थानीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, बहावलपुर में एयर स्ट्राइक के बाद 30 लोगों की मौत हुई है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, जैश-ए-मोहम्मद के 4, लश्कर-ए-तैयबा के 3 और हिज्बुल मुजाहिदीन के 2 आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (ISPR) के डॉयरेक्टर लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने कहा, भारत ने 24 मिसाइलें दागी हैं। न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पीएम मोदी ऑपरेशन सिंदूर को पूरी रात मॉनिटर करते रहे।
भारत ने कहा- पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया इंडियन आर्मी ने कहा कि पाकिस्तानी सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया गया। आतंकी ठिकाने को निशाना बनाया गया है। उधर, न्यूज एजेंसी एएनआई को सूत्रों ने बताया कि यह एक संयुक्त सैन्य अभियान था, जिसमें भारतीय सेना और वायु सेना ने मिलकर सटीक हमला करने वाले हथियारों का इस्तेमाल किया।
न्यूज एजेंसी ANI ने सूत्रों के हवाले से बताया कि भारतीय सेना ने पहलगाम आतंकी हमले के लिए जैश-ए-मोहम्मद और लश्कर के ठिकानों को निशाना बनाने के इरादे से टारगेट सेलेक्ट किए थे।
हमले पर पाकिस्तानी मीडिया और पाकिस्तानी सरकार के 3 अलग-अलग बयान
कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था। इसमें 26 पर्यटक मारे गए थे। इसमें एक नेपाल का टूरिस्ट भी शामिल था। आतंकियों ने पर्यटकों का धर्म पूछकर गोली मारी थी। पहलगाम आतंकी हमले की जिम्मेदारी पहले द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) ने ली थी, हालांकि बाद में इससे मुकर गया था।
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि कांग्रेस देश की सेनाओं के साथ मजबूती के साथ खड़ी है। भारत पाकिस्तान में सभी तरह की आतंकी गतिविधियों को खत्म करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह वक्त एकता और मजबूती दिखाने का है। 22 अप्रैल की रात से ही कांग्रेस कह रही है कि पहलगाम हमले का बदला लेने में कांग्रेस पार्टी हमेशा सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ी है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....