शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन
सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय के शिक्षा संकाय में ब्रह्मा कुमारीज़ ईश्वरीय विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा के सहयोग से एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ।
विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट के दिशा-निर्देशन में युवाओं को सकारात्मक दिशा में लाने, अवसाद से मुक्त कराने, नशा मुक्त समाज बनाने, परिवारों के बदलते स्वरूप को लेकर चिंतन किया गया।
संगोष्ठी में मुख्य व्याख्यानदाता ब्रह्मा कुमारीज की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका BK गीता दीदी और कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो.भीमा मनराल ने की।
पूर्व संकायाध्यक्ष एवं संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए प्रो भीमा मनराल ने अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान वैश्विक परिस्थितियों से देश एवं समाज में विखंडन हुआ है ऐसे में आध्यात्मिक विचार विश्वशांति का मार्ग प्रसस्थ करेंगे। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक, DRDO डॉ.एच. के. पांडेय ने ब्रह्मा कुमारीज़ के बारे में परिचय दिया।
युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्व शांति विषय पर व्याख्यान देते हुए व्याख्यानदाता BK गीता दीदी ने कहा छोटी सी परेशानी में भी हम बाहर भागते हैं, जबकि हमें भीतर की ओर भागना चाहिए। ध्यान हमें विपरीत समय में भी अंदर की ओर ले जाता है।
आज बच्चे अपने बात किसे बताएं, आज माता पिता नौकरी पेशे से जुड़े हैं। ऐसे समय में ध्यान कर अपने भीतर की दुनिया से जुड़ें।
संगोष्ठी का संचालन एवं अतिथियों का स्वागत डॉ संगीता पवार द्वारा किया गया। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की और शिक्षा संकाय एवं लक्ष्मी देवी टम्टा महिला अध्ययन केंद्र की गतिविधियों की जानकारी दी।
इस अवसर पर ब्रह्मा कुमारीज़ से जुड़े वंदना (सेवानिवृत्त वरिष्ठ वैज्ञानिक, DRDO), डॉ.एच. के. पांडेय (वैज्ञानिक, F R), रश्मि पंत, भारती जोशी, सावित्री सांगा, नीमा जोशी, कमला धपोला, पंकज, अजय तिवारी भी शामिल हुए।
इस अवसर पर डॉ. नीलम, डॉ. ममता असवाल, डॉ. भाष्कर चौधरी, डॉ. सरोज जोशी, डॉ अंकिता, डॉ. ललिता रावल, डॉ मनोज कुमार टम्टा, विश्वविद्यालय मीडिया प्रभारी डॉ. ललित जोशी के साथ बी.एड के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक हुई आयोजित...