पंचायत चुनाव: सोमेश्वर एक वोट की क़ीमत आयी सामने
अल्मोड़ा के सोमेश्वर में अर्जुन राठ क्षेत्र पंचायत सदस्य सीट पर एक वोट ने किस्मत पलट दी। सुरेंद्र बोरा ने भूपाल बोरा को सिर्फ एक वोट से हराया। रिकाउंटिंग के बाद भी परिणाम नहीं बदला सुरेंद्र बोरा को 212 वोट मिले। जबकि भूपाल बोरा 211 मतों पर रह गए। तीसरे प्रत्याशी चंदन को 92 वोट हासिल हुए।
पूरी गिनती के दौरान माहौल बेहद तनावपूर्ण और उत्सुकता भरा रहा। समर्थकों की निगाहें हर पर्चे पर टिकी रहीं और अंतिम मत की घोषणा होते ही सुरेंद्र बोरा समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। वहीं भूपाल समर्थक मायूस नजर आए। यह मुकाबला एक बार फिर साबित करता है कि लोकतंत्र में हर मत महत्वपूर्ण है। एक वोट से जीत की यह कहानी अब क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गई है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....