पं जवाहरलाल नेहरू आधुनिक भारत के संस्थापक रहे- भूपेन्द्र भोज

अल्मोड़ा के कारागार से डिस्कवरी आँफ इण्डिया नाम की महान किताब को लिखने का कार्य किया

अल्मोड़ा- देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं जवाहरलाल नेहरू की 134वीं जयन्ती पर जिला काँग्रेस कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करके आधुनिक भारत के निर्माता के याद किया गया।

इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में पं जवाहरलाल नेहरू के विराट व्यक्तित्व व कृतत्व पर प्रकाश डाला गया। अपने संबोधन में जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज ने कहा पं नेहरू ने देश को गुलामी की बेडियों से आजादी दिलाने में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के साथ खड़े होकर निर्णायक लडी़।

जिला महामंत्री (संगठन) त्रिलोचन जोशी ने कहा कि पं नेहरू महान स्वतंत्रता सेनानी, महान लेखक, विचारक, कुशल प्रशासक ऒर आधुनिक सोच के विराट व्यक्तित्व रहे। पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी ने कहा कि अग्रेजी हुकूमत से देश को आजादी दिलाने में अहम लडा़ई लड़ी । पं नेहरू का अल्मोड़ा से विशेष लगाव था। उन्होंने आजादी की लडा़ई में अल्मोड़ा के ऐतिहासिक कारागार में समय व्यतीत किया।

अल्मोड़ा के कारागार से डिस्कवरी आँफ इण्डिया नाम की महान किताब को लिखने का कार्य किया। पं नेहरू आज भी देश की जनता के मन में विधमान है। पी सी सी सदस्य गोपाल सिंह चॊहान ने कहा कि पं नेहरू देश ही नहीं विश्व के महान नेता रहे। उन्होंने देश की आधारशिला को एक नया मुकाम दिया। जिसका परिणाम यह हॆं कि आज भारत विश्व में तीसरी शक्ति बनकर उभर रहा हैं। पं नेहरू बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय रहे थे। इसलिए उनके जन्मदिवस को देश बाल दिवस के रूप में मना रहा हैं। वरिष्ठ काँग्रेसी अख्तर हुसॆन ने पं नेहरू के स्वतंत्रता आन्दोलन सहित देश के प्रथम प्रधानमंत्री के रूप में किये गये अद्वितीय कार्यों को अपनी स्वरचित गजल के माध्यम से पेश करके याद किया।

गोष्ठी की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज एंव संचालन महामंत्री गीता महरा ने किया।गोष्ठी में नगर अध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी, महिला जिलाध्यक्ष राधा बिष्ट, महिला नगराध्यक्ष दीपा साह, जिला उपाध्यक्ष मनोज सनवाल, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष एन डी पाण्डेय, वरिष्ठ नगर उपाध्यक्ष महेश आर्य, जिला मंत्री रोहित रॊतेला, महिला जिला महामंत्री तारा तिवारी, महिला नगर महामंत्री निर्मला काण्डपाल, रमेश नेगी, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष रूचि कुटॊला आदि मॊजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

6 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

12 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

17 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago