आज परिवहन विभाग अल्मोड़ा के द्वारा टैक्सी स्टैंड अल्मोड़ा में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस अवसर पर संभागीय परिवहन अधिकारी गुरदेव सिंह के द्वारा चालकों को समय-समय पर अपने वाहन का यांत्रिक परीक्षण कराने के साथ-साथ स्वयं का स्वास्थ्य परीक्षण कराने , नींद और अस्वस्थता की स्थिति में वाहन संचालित ना करने तथा सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावितों की सहायता करने का भी आहवान किया गया।
वाहन चालको को डस्टबैग भी वितरित किए
इस अवसर पर पुलिस उप अधीक्षक विमल प्रसाद के द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने और निर्धारित गति सीमा व क्षमता में वाहन संचालित करने हेतु निर्देशित किया गया ताकि सड़क दुर्घटनाओं की संभावनाओं को न्यून किया जा सके । परिवहन विभाग के द्वारा स्वच्छता के दृष्टिगत अल्मोड़ा एवं रानीखेत में वाहन चालको को डस्टबैग भी वितरित किए ।
उपस्थित रहे
इस अवसर पर ट्रेफिक इंस्पेक्टर गणेश हरड़िया, परिवहन कर अधिकारी अखिलेश कुमार समेत अन्य उपस्थित रहे।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....