अहमदाबाद में यात्री विमान क्रैश, 242यात्री थे सवार

अहमदाबाद में यात्री विमान क्रैश,एयर इंडिया का है विमान में 242यात्री सवार थे, बचाव दल मौके पर। अहमदाबाद। यहाँ एक यात्री विमान क्रैश हो गया है। ये हादसा मेघानी नगर में एयरपोर्ट के पास हुआ। हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया एयरलाइन का बताया जा रहा है।

घटनास्थल पर प्लेन क्रैश होने के बाद आसमान काले धुएं के गुबार से भर गया है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, क्रैश हुआ प्लेन यात्री विमान हो सकता है। हादसे की जानकारी लोगों ने पुलिस को दी।जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं। दमकल विभाग की 7 गाड़ियां और एंबुलेंस भी हादसास्थल पर पहुंच गई हैं। लोगों की भीड़ भी देखने को मिल रही है। सभी ने मिलकर बचाव अभियान शुरू कर दिया है।जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ विमान एयर इंडिया का बोइंग ड्रीमलाइनर 787 था। इसमें 300 यात्रियों के सवार होने की क्षमता थी।यह विमान लंदन जा रहा था और क्योंकि यह बोइंग विमान था, इसलिए इसमें ईंधन की मात्रा अधिक होती है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुजरात के अहमदाबाद में यात्रियों को लेकर जा रहे एयर इंडिया के विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने पर अत्यंत दु:ख जताया है।मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समाचार अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। राहत एवं बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना की है।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali
Tags: Plane crash

Recent Posts

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में किया था उत्पात

Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…

1 hour ago

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

9 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

22 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago