वाइनशॉप में पैसों के लेनदेन के दौरान नकली नोट बरामद
पौड़ी गढ़वाल जिले के कोटद्वार से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां एक वाइनशॉप में पैसों के लेनदेन के दौरान कुछ नकली नोट बरामद हुए है। जिसके बाद से हड़कंप मच गया।
बता दें, कोतवाल मणि भूषण श्रीवास्तव ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि लगभग 20 दिन पहले कोटद्वार वाइनशॉप से बैंक में कैश जमा होने गया था, जहां कैश काउंटर पर कैशियर ने वाइनशॉप के कर्मचारी को बताया गया की इसमें 2-3 नोट एक ही नंबर के है। उस समय ये सूचना न तो वाइनशॉप के स्टाफ और न ही बैंक के द्वारा पुलिस को दी गई। लेकिन कल शुक्रवार को वाइनशॉप में कैश काउंटिंग के समय फिर से उसी नंबर का एक नोट मिला, जिसके बाद हरकत में आते हुए उस नोट को थाना मंगवाकर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पुलिस के अनुसार अब तक बैंक या वाइनशॉप के किसी भी कर्मचारी द्वारा इस मामले में कोई लिखित शिकायत नहीं की गई है। शिकायत मिलने पर मामले में जांच और कार्यवाही की जायेगी।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....