Latest news webfastnews
रेंजर ने बताया कि हाथी के हमले से महिला घायल हुई है
पौड़ी: कोटद्वार में एक बार फिर हाथी बना हमलावर , यहां एक हाथी ने महिला को अपनी सूंड़ में पकड़ कर पटक लिया। जिसके बाद आनन-फानन में महिला के परिजन महिला को अस्पताल में इलाज के लिए ले गए । महिला की हालत गंभीर बनी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय सुलोचना देवी स्नेह कोटड़ीढांग पत्नी स्व पुष्कर सिंह आज मंगलवार सुबह जंगल में चारा लेने गई थी।इस दौरान अचानक झाड़ियों से निकलकर हाथी ने सुलोचना देवी पर हमला कर दिया।जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई। महिला के साथ जंगल में गई हुई अन्य महिलाओं के शोर मचाने पर हाथी भाग गया।
महिलाओं ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग और महिला के परिजनों को दी। परिजनों ने आनन- फानन में महिला को बेस अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम से रेंजर डीएन ध्यानी ने बताया कि हाथी के हमले से महिला घायल हुई है। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है।
एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....
धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....
स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...