अल्मोड़ा: लिंक मार्गो में गैस वितरण गाड़ी न आने से गुस्साए लमगड़ा के लोग, दीवान सतवाल के आन्दोलन को दे रहे अपना समर्थन

जागेश्वर।  लमगड़ा विकासखण्ड के लोगों ने तहसीलदार लमगड़ा के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित कर विकासखण्ड के लिंक मार्गों में रसोई गैस सिलेंडर आपूर्ति की मांग की। जिलाधिकारीकारी को सम्बोधित ज्ञापन में कहा गया है कि पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल के अथक प्रयासों से सभी मोटर मार्गों को प्रस्तावित कर दो सड़कों में गैस वाहन वितरण के लिए चालू कर दिया गया था। साथ ही विभाग को वर्ष 2021 में इन सभी मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी जा सके उसके लिए विभाग को निर्देशित भी कर दिया गया था। यहां तक कि 29 दिसम्बर 2021 को मेरधुरा से सत्यों एवं पलना से सिलखोड़ा, असोटा, भैसोड़ा, रतखान तक मोटर मार्गों में विभाग द्वारा वाहन भेज गैस सिलेंडरों का वितरण भी प्रारम्भ कर दिया गया था। इससे समस्त उपभोक्ताओं को काफी सुविधा भी हो रही थी और उनका अनावश्यक खर्च भी बच रहा था। इससे प्रस्तावित मोटर मार्गों में आने वाले सभी उपभोक्ताओं में एक उम्मीद जाग गयीं थी। कि हमारे गांवों तक भी गैस की गाड़ी से सिलेंडर वितरित किये जाएंगे। विभाग द्वारा प्रस्तावित लिंक मोटर मार्गों में गैस की गाड़ी आना तो दूर गांव व शहर का भेदभाव इस तरह आया कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद जिन दो लिंक मोटर मार्गों में गैस की गाडी आती थी उन्हें भी बन्द कर दिया गया ।जनता द्वारा विभाग को लगातार इस सम्बन्ध में अवगत भी कराया गया लेकिन विभाग ने सुने की अनसुनी कर दी।

विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को यह कहकर टाल दिया जाता है कि आपके यहां सिलेंडरों की संख्या काफी कम है। क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ सरकार पलायन रोकने की बात करती हैं और दूसरी तरफ भाजपा सरकार गैस के सिलेंडरों का मूल्य बढ़ाकर लगातार आम आदमी की जेब को खाली कर रही है। वहीं इस तरीके से अधिकारियों को दबाव में लेकर बदले की भावना से इस तरीके के कृत्यों को कर रही है। जिस कारण क्षेत्रवासियों में काफी रोष है। इस बहुत ही महत्वपूर्ण विषय पर एक माह तक समाधान नहीं किया गया तो क्षेत्र की समस्त जनता दीवान सतवाल द्वारा प्रस्तावित जन आन्दोलन को अपना पूरा समर्थन देगी जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन एवं प्रशासन की होगी।

ज्ञापन में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष मनोज रावत, पूर्व प्रमुख महेन्द्र मेर, जिला पंचायत सदस्य ढौरा देवेन्द्र बिष्ट, पूर्व जिला पंचायत सदस्य राजेश अधिकारी, पूर्व जिला पंचायत सदस्य दीपा सतवाल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नंदी आर्या, ग्राम प्रधान नीमा सतवाल, प्रधान जोशीधूरा सचिन बोरा, प्रधान बलमा पूजा देवी, गीता पाण्डे प्रधान तोली मीना डसीला, लाल सिंह मेर,  हंसा दत्त तिवारी, प्रधान नाटाडोल पुष्पा आर्या, प्रधान भांगा देवली रेखा देवी, प्रधान अनूली नवीन चन्द्र जोशी, विजय कुमार, प्रधान छमूली, आनन्द अधिकारी आदि मौजूद रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago