नियुक्ति पत्र लेने के बाद डेढ़ महीने से गायब है 63 शिक्षक
सीमांत जनपद में प्रशिक्षितों ने शिक्षक बनने के लिए नियुक्ति पत्र लिया और गायब हो गए। ऐसे 63 प्रशिक्षित हैं जो शिक्षक बनने के लिए काउंसलिंग में शामिल हुए। विभाग ने उन्हें नियुक्ति पत्र भी दिया।हैरानी है कि नियुक्ति पत्र लेने के डेढ़ महीने बाद भी वे संबंधित विद्यालय में नहीं पहुंचे। ये प्रशिक्षित कहां हैं इसका विभाग को भी पता नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग के लिए शिक्षकों की कमी दूर करना चुनौती बन गया है।सीमांत जनपद में संचालित 1212 प्राथमिक और उच्चतर प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षकों के 977 पद रिक्त हैं। अधिकतर विद्यालयों में शिक्षकों की भारी कमी है। किसी तरह बीते दिनों 322 शिक्षकों की तैनाती की प्रक्रिया शुरू हुई।पहली काउंसलिंग में 41 दूसरी में 112 प्रशिक्षित शिक्षक बनने के लिए शामिल हुए। इन सभी प्रशिक्षितों को विभाग ने नियुक्ति पत्र भी जारी कर विद्यालयों का आवंटन कर दिया।बीते दिनों शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया हुई। नियुक्ति पत्र जारी होने के लंबे समय बाद भी 63 प्रशिक्षितों ने तैनाती नहीं ली है। अब इसकी उम्मीद भी कम है। निश्चित तौर पर अधिकतर प्रशिक्षित दुर्गम जिले में तैनाती लेने से हाथ पीछे खींच रहे हैं।शिक्षकों की नियुक्ति केलिए फिर से काउंसिलिंग होगी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…