पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत : pithoragarh dharanaula A laborer died after being hit by stones that suddenly fell from the hill
धारचूला। तवाघाट-लिपुलेख मार्ग पर नजंग के पास पहाड़ी से अचानक गिरे पत्थरों की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। यह घटना शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे नजंग पुल के पास हुई।जानकारी के अनुसार, सड़क निर्माण कंपनी सारथी के मजदूर पुल के पास चाय पी रहे थे, तभी अचानक पहाड़ी से बड़े-बड़े पत्थर गिरने लगे। धारचूला कोतवाली के एसओ बिजेंद्र शाह ने बताया कि इस घटना में संतोष सिंह (नेपाल) की मौके पर ही मौत हो गई। गंभीर रूप से घायल गणेश सिंह (नेपाल) को इलाज के लिए धारचूला ले जाया जा रहा है। अन्य घायल चौकीदार वीरेंद्र सिंह, दीपक सिंह (नेपाल), राकेश जोशी और सुरेश कुमार का भी इलाज चल रहा है।घटना की सूचना मिलने पर पांगला थाना पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। सभी घायलों को धारचूला ले जाया जा रहा है, जहां उनका इलाज चल रहा है। मृतक के शव को भी धारचूला लाया जा रहा है।
कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....