प्रदेश में अब भी बाल विवाह के मामले सामने आ रहे है। यहाँ पिथौरागढ़ में एक नाबालिक लड़की की शादी की सूचना पर एण्टी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट ने त्वरित कार्यवाही करते हुए मौके पर जाकर शादी को रूकवाया गया।
एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग यूनिट पिथौरागढ़ को ऐंचोली से नेपाली मूल की 18 साल से कम उम्र की लड़की की शादी करने की सूचना मिली। प्रभारी निरीक्षक एएचटीयू चंचल शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम, चाइल्ड हेल्पलाइन कर्मियों के साथ मोस्टमानू मंदिर पहुंची। वहां शादी की तैयारियां चल रहीं थीं। लड़की का जन्म प्रमाणपत्र देखा गया तो उसकी उम्र 17 वर्ष आठ माह 21 दिन थी।
पता चला कि लड़की युवक को फेसबुक के माध्यम से दो साल से जानती थी। दोनों आपसी सहमति से शादी करने जा रहे थे। पुलिस टीम ने चाइल्ड हेल्पलाइन के समक्ष लड़की और उसके परिजनों की काउंसलिंग की।
काउंसलिंग के बाद लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस टीम में प्रभारी महिला काउंसलिंग पूजा मेहरा सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…