दूध बेचकर और काश्तकारी कर पैसा जोड़ बनाया घर, बादल फटने से ढह गया

पिथौरागढ़ जिले के थरकोट पट्टी के डाल गांव में बादल फटने से तबाही हुई है। इससे पुष्कर सिंह नेगी और प्रेम सिंह नेगी का दो मंजिला मकान बारिश के कारण जमीदोज हो गया। प्रेम सिंह ने बताया कि देर शाम को उनके मकान के बाईं ओर की जमीन धंसने लगी। सभी लोग घर के अंदर थे, और देखते ही देखते मकान पूरी तरह से ढह गया। हालांकि परिवार के सदस्य सुरक्षित बाहर आ गए, लेकिन गोठ में बंधी दो गाय और तीन बकरीयों में से एक गाय को किसी तरह बचाया जा सका, जबकि एक गाय और एक बकरी मलबे में फंस गईं। पुष्कर सिंह ने शिक्षा विभाग से रिटायरमेंट के बाद यह मकान बनवाया था, और उनके बेटे-बहू ने काश्तकारी और दूध बेचकर इस दो मंजिला मकान का निर्माण किया था। एक दिन पहले ही घर का रंग-रोगन पूरा हुआ था। अब पूरा मकान नेस्तनाबूद हो गया है। साथ ही, उनके आस-पास के सेब, पुलम, आड़ू, माल्टा, नारंगी के पेड़ और करीब 150 नाली जमीन भी बह गई है।डाल गांव में लगभग 25 परिवार रहते हैं, और इस घटना में अधिकांश ग्रामीणों की जमीन भी बह गई है। जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता आज मौके पर पहुंचीं और प्रभावित परिवारों को ढांढस बंधाया। उन्होंने प्रशासन से तत्काल मुआवजा राशि देने की बात की। इस दौरान ग्राम प्रधान, पशुपालन विभाग, और उद्यान विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

7 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

20 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago