पिथौरागढ़-दिल्ली हवाई सेवा आज से शुरू

पहले दिन 27 यात्री रवाना, सीएम धामी ने किया वर्चुअल शुभारंभ

पिथौरागढ़ के लोगों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक रहा। आज से दिल्ली के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू हो गई है। बृहस्पतिवार को 42 सीटर विमान दिल्ली से 21 यात्रियों को लेकर नैनीसैनी एयरपोर्ट पहुंचा। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, विधायक मयूख महर सहित अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने यात्रियों का फूल मालाओं और छोलिया नृत्य से स्वागत किया।

इस अवसर पर पूर्व सीएम कोश्यारी ने कहा कि दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना जिले के हर व्यक्ति के लिए गौरव की बात है। इससे जिले में पर्यटन गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। केंद्रीय राज्य मंत्री टम्टा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में सीमांत जिले से दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू होना विकास के नए द्वार खोलेगा।


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी वर्चुअली विमान सेवा का शुभारंभ करते हुए कहा कि भाजपा सीमांत के विकास के लिए गंभीर है। यही कारण है कि सरकार ने सीमांत की जनता से किया वादा निभाते हुए दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू की है।

विधायक मयूख महर ने कहा कि वह और पूरी कांग्रेस पार्टी दिल्ली के लिए विमान सेवा शुरू करने के लिए सरकार का धन्यवाद करती है।

पहले दिन नैनीसैनी से 27 यात्री विमान में सवार होकर दिल्ली के लिए रवाना हुए।
यह क्यों है महत्वपूर्ण:
* पिथौरागढ़ जैसे दूरस्थ क्षेत्र के लिए हवाई सेवा का शुरू होना विकास का एक बड़ा कदम है।
* इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।
* इससे दिल्ली और पिथौरागढ़ के बीच की दूरी कम होगी और यात्रा का समय बचेगा।
* यह केंद्र और राज्य सरकार की जनता के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

56 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

19 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago