Latest news webfastnews
(शनिवार 6 मई,2023) पिथौरागढ़ में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बैंक में तैनात गार्ड ने मैनेजर पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। इस घटना से बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को सूचना दी।
मिली खबर के मुताबिक यह घटना धारचूला स्टेट बैंक की है। यहां तैनात गार्ड का बैंक के ब्रांच मैनेजर से विवाद हो गया। इसी बात को लेकर गार्ड मैनेजर से नाराज चल रहा था। आवेश में आकर उसने शाखा प्रबंधक पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा दी। देखते ही देखते बैंक मैनेजर आग की चपेट में आ गया। घटना के बाद स्टेट बैंक परिसर में कोहराम मच गया। लोगों ने किसी तरह आग बुझाई और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
वही खबर मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया। पुलिस ने शाखा प्रबंधक को गंभीर हालत में तुरंत अस्पताल पहुंचाया। इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि शाखा प्रबंधक से विवाद के बाद निंदक गार्ड ने प्रबंधक को जला दिया है। शाखा प्रबंधक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने अपराधी गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....