नव विवाहिता प्रेमी संग ससुराल में हाथ साफ करके फरार

खबर उत्तराखंड के पिथौरागढ़ से है जहां एक नव विवाहिता अपने प्रेमी संग ससुराल में हाथ साफ करके फरार हो गई।उत्तराखंड के पिथौरागढ़ क्षेत्र में एक नवविवाहिता शादी के 3 महीने बाद ही अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इतना ही नहीं उसने ससुराल से गहने और नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया। इसके बाद परिवारवालों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। वहीं, इस जोड़े के बारे में कोई भी जानकारी देने पर 50,000 का इनाम भी घोषित किया गया है।

 

इस पूरे मामले के बाद परिवार तो सदमे में है ही, साथ ही पूरे क्षेत्र के लोग भी हैरान हैं। शादी के केवल 3 महीने बाद ही महिला के इस अप्रत्याशित कदम ने सबको अचम्भे में डाल दिया है। उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जनपद से यह चौंकाने वाला सामने मामला सामने आया है।

3 महीने की शादी में अचानक एक नाटकीय घटनाक्रम 17 सितंबर को सामने आया, जब नवविवाहिता ज्योति ने अपने ससुराल की प्रतिष्ठा ही दांव पर लगा दी। ज्योति ने जिस तरह से यह अप्रत्याशित कदम उठाया, उससे ससुराल वाले भी दंग हैं।

 

17 सितंबर की रात ज्योति अपने प्रेमी विक्रम सिंह खड़ायत के साथ घर से भाग गई। इस दौरान वह खाली हाथ नहीं गई, बल्कि अपने ससुराल से लाखों रुपये के सोने-चांदी के गहने और घर में रखी नकदी लेकर फरार होजब घर में उसकी खोजबीन की गई तो घर से एक प्रेम पत्र मिला, जिसमें ज्योति ने अपने प्रेमी के साथ एक नया जीवन शुरू करने की मंशा जाहिर की थी। घर से जब ज्योति के भागने की बात साफ हुई तो परिजनों ने घर में रखे गहने वगैरह खोजे, लेकिन गहने और नकदी वहां नहीं थे। लोग अब इस मामले में कह रहे हैं कि जब प्रेमी के साथ जाना ही था तो शादी ही क्यों की? गई।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

21 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago