दुःखद: पिथौरागढ़ सड़क हादसे में सभी दस लोगों की मौत, सीएम धामी ने जताया दुख

पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी इलाके में मसूरीकांठा-होकरा मोटरमार्ग पर एक वाहन के गहरी खाई में गिरने से सभी दस लोगों की मौत हो गयी। मृतक बागेश्वर के कपकोट के शामा और भनार इलाके के निवासी थे। राज्यपाल गुरमीत सिंह और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया।

मृतकों में 2 सेना के जवान भी शामिल है। एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी शवों को खाई से बाहर निकाल लिया है।

गुरूवार को पिथौरागढ़ एवं बागेश्वर जनपद की सीमा पर स्थित होकरा में हुए दुखद हादसे में 10 लोगों की मौत हुई है। एसडीआरएफ व पुलिस का राहत व बचाव कार्य जारी है।
पुलिस के अनुसार आज दिनाँक 22 जून को जनपद नियंत्रण कक्ष पिथौरागढ़ द्वारा एसडीआरएफ को सूचित किया गया कि होकरा में एक वाहन खाई में गिर गया है। जिसमें रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की आवश्यकता है। सूचना पर पोस्ट अस्कोट से मुख्य आरक्षी सुनील चन्द्र व पोस्ट कपकोट से एएसआई महिपाल सिंह के नेतृत्व में एसडीआरएफ रेस्क्यू टीम तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना हुई।

घटनास्थल पर पहुंचकर टीम को ज्ञात हुआ कि पिथौरागढ़ जिले के थाना नाचनी के मसूरी .होकरा मोटर मार्ग सप्लाई गोदाम के पास एक बोलेरो वाहन यूके 02टीए/10845 खाई में गिर गया है। इस वाहन में 10 लोगों के सवार होने की सूचना है। वाहन में शामा क्षेत्र के लोग सवार थे और होकरा मंदिर में पूजा के लिए जा रहे थे।

एसडीआरएफ की दो रेस्क्यू टीमों द्वारा 500 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन में सवार 10 लोगों के शवों को एकत्र कर मुख्य मार्ग तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है। एसडीआरएफ टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से सभी 10 शवों को खाई से बाहर निकालकर जिला पुलिस के सुपुर्द कर दिया है

मृतकों की सूची इस प्रकार से है।
1)किशन सिंह उम्र 64 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
2)धर्म सिंह उम्र 69 पुत्र पदम सिंह, निवासी शामा, कपकोट
3)कुंदन सिंह उम्र 58 वर्ष(क्षेत्र पंचायत सदस्य) पुत्र खीम सिंह, निवासी शामा, कपकोट बागेश्वर
4)निशा उम्र 24 वर्ष पत्नी उमेश सिंह, निवासी शामा
5)उमेश सिंह उम्र 28 वर्ष पुत्र कुंदन सिंह, निवासी शामा, कपकोट, बागेश्वर
6)शंकर सिंह उम्र 42 वर्ष पुत्र प्रताप सिंह, निवासी शामा,
7)महेश सिंह उम्र 35 वर्ष पुत्र महेश सिंह, (चालक) भनार, कपकोट
8)सुंदर सिंह उम्र 37 वर्ष पुत्र खुशाल सिंह, शामा
9)खुशाल सिंह उम्र 64 वर्ष पुत्र उदय सिंह, भनार, बागेश्वर
10) दान सिंह उम्र 52 वर्ष पुत्र मंगल सिंह, भनार, बागेश्वर

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 hour ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago