Pithoragarh तीन हमलावरों ने युवक को चाकू गोदकर मौत के घाट उतार, परिजनों ने दी तहरीर

पिथौरागढ़। जनपद के धारचूला क्षेत्र में शनिवार रात दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जब तीन हमलावरों ने एक युवक को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय कमलेश दानू, निवासी ग्वालगांव फूलबस्ती, के रूप में हुई है।परिजनों के अनुसार, शनिवार रात करीब 10 बजे पालिका मार्ग के पास कमलेश दानू खून से लथपथ सड़क पर कराहता मिला। वहां मौजूद एक होटल मालिक ने घटना की सूचना तुरंत परिजनों को दी।

घायल कमलेश को परिजन तत्काल एंबुलेंस से उपजिला चिकित्सालय धारचूला ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। रात करीब दो बजे परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।परिजनों के मुताबिक, युवक के दाएं पैर, जांघ और आंख के पास चाकू से गंभीर वार किए गए थे। उन्होंने चंदू खैर, सचिन नबियाल और उनके साथियों के खिलाफ धारचूला कोतवाली में नामजद तहरीर दी है।

परिजनों का दावा है कि अस्पताल में पुलिस के सामने घायल युवक ने आरोपियों के नाम बताए थे।कोतवाल विजेंद्र शाह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य भी जुटाए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत के सही कारणों की पुष्टि हो सकेगी।इस दर्दनाक घटना से क्षेत्र में दहशत और आक्रोश का माहौल बना हुआ है। लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और न्याय की मांग कर रहे हैं।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

2 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

7 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

20 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

21 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago