प्रधानमंत्री मोदी को मिला फ्रांस का सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर

फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने हिन्दी में लिख कर जताई दोस्ती


प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान, ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया है। केवल इतना ही नहीं पीएम मोदी की फ्रांस यात्रा को लेकर बेहद उत्साहित फ्रांसीसी राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने हिन्दी में ट्वीट कर दोनों देशों के बीच दोस्ती का इजहार भी किया है।

PM मोदी इस समय फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर

तो वहीं भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी इस समय फ्रांस की दो दिवसीय यात्रा पर हैं। इस दौरान फ्रांस के राष्ट्रपति राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारतीय प्रधानमंत्री को फ्रांस के सर्वोच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर से सम्मानित किया।

पीएम मोदी ने कहा- ‘यह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान’

सम्मान के बाद भारतीय पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा कि वे बड़ी विनम्रता के साथ इस सम्मान को स्वीकार करते हैं। फ्रांस के राष्ट्रपति, फ्रांस की सरकार और फ्रांस के लोगों को इसके लिए धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि यह भारत के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है। यह भारत के प्रति उनके गहरे स्नेह और हमारे देश के साथ मित्रता को आगे बढ़ाने के संकल्प को दर्शाता है।

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भी शुक्रवार सुबह हिन्दी में ट्वीट कर भारत और फ्रांस की मजबूत दोस्ती का इजहार किया है। उन्होंने लिखा कि भारत और फ्रांस 25 साल की रणनीतिक साझेदारी तथा विश्वास व दोस्ती के सदैव मजबूत बंधन का जश्न मना रहे हैं।

इस ट्वीट के साथ राष्ट्रपति मैक्रों ने प्रधानमंत्री मोदी से गले मिलते एक तस्वीर भी शेयर की है। इससे पहले फ्रांसीसी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री के लिए रात्रिभोज की मेजबानी की। प्रधानमंत्री मोदी पेरिस के एलिसी पैलेस पहुंचे, फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और फ्रांस की प्रथम महिला ब्रिगिट मैक्रों ने उनका स्वागत किया।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

12 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

13 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

17 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

21 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago