सावन का आगमन
जमीन गीली है आसमां है बादलों से भरा
ना ही धूप है ना ही अंधेरा
कोहरे से ढके हुए पहाड़ है
ओस से सनी डालियां
पानी से डबडबाता नौला है
फसलों से लहराते खेत है
कल कल बहती नदियां है
ऊंचे पहाड़ों से गिरते झरने हैं
सावन का महीना है
महादेव का जयकारा है
भक्तों की भीड़ है बाबा का ही सहारा है
बरसात का मौसम है
बारिश का आगमन है
मन को भाता महीना सावन है सब महीनों में पावन है
सावन का हरेला है
मंदिरों में लगा मेला है
भीड़ तो यहां बहुत है
फिर भी हर इंसान अकेला है।
कविता बहुगुणा
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…