सरकारी नौकरी का झांसा देकर फर्जी ट्रेनिंग कराकर की लाखों की ठगी, गिरोह के तीन ठग गिरफ्तार

भारतीय युवा खेल परिषद में फिजीकल एजुकेशन टीचर, भारतीय रेलवे, इन्कम टैक्स, आदि विभागों में सरकारी नौकरी के पदों में नियुक्ति का झांसा देकर फर्जी ट्रेनिंग कराकर युवाओं से लाखों की ठगी करने वाले गिरोह के तीन मुख्य सदस्यों को उत्तराखंड पुलिस की STF ने गिरप्तार कर लिया है।
इतना ही नहीं ये अब तक देशभर के कई राज्यों के युवकों को पीटी मास्टर, रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग में भर्ती कराने को लेकर लाखों की ठगी की गई। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से एक लैपटॉप, तीन मोबाईल फोन, भारतीय युवा खेल परिषद के दस्तावेजों को बरामद किया गया है। इस गिरोह के सदस्यों के खातों में विगत छह माह में करीब 55 लाख रूपये का लेनदेन भी मिला है। ये लोग युवकों को उनके चयन होने का लेटर देकर हरिद्वार स्थित एक आश्रम में प्रशिक्षण भी देते थे।

एसटीएफ द्वारा ठगी के शिकार हुये युवकों से पूछताछ करने पर ये बात भी सामने आयी कि इस गिरोह के द्वारा कई लोगों को भारतीय रेलवे विभाग, इनकम टैक्स विभाग और विदेश भेजने को लेकर भी ठगी की गयी है तथा फिजीकल एजुकेशन टीचर के नाम भर्ती करने लिये श्यामपुर स्थित एक आश्रम में युवकों को बकायदा पूरे 1 माह की ट्रेनिंग दी गयी है। जहां पर इस गिरोह के लोगों द्वारा एक ट्रेनिंग दिलाने नाम पर कुछ ट्रेनर भी रखे गये थे तथा ट्रेनिंग के दौरान ही युवक/युवतियों को खाते के नम्बर देकर उनसे करीब 2 लाख रूपये जमा करा दिये जाते थे। एसटीएफ ने अपनी जांच में भारतीय युवा खेल परिषद के बारे में जानकारी की गयी तो ज्ञात हुआ कि भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से जारी बेवसाइट में आन लाइन फार्म में दिये जाने वाला रजिस्ट्रेशन शुल्क 700 रूपये आनन्द मेहतो के नाम से बने पेटीएम एकाउन्ट में जमा हो रहा है। तथा इस अकाउन्ट में विगत 06 माह के अन्दर पूरे भारतवर्ष के अलग अलग राज्यों से युवक और युवतियों द्वारा आन लाइन रजिस्ट्रेशन किया गया है। तथा भारतीय युवा खेल परिषद के नाम से बेरोजगार युवकों से प्राप्त की जा रही धनराषि यूथ एसोशिएसन के नाम के खाते में जमा हुयी है, जिसका संचालक आनन्द कुमार मेहतो, राखी रानी और मनीष कुमार नाम के व्यक्ति हैं।

एसटीएफ उत्तराखंड के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आयुष अग्रवाल ने पत्रकार वार्ता में इस गिरोह का पर्दाफाश किया। उन्होंने बताया गया कि कुछ दिवस पूर्व एसटीएफ कार्यालय में उत्तराखंड के कुछ युवकों ने शिकायत की थी कि एक संगठित गिरोह भारतीय युवा खेल परिषद में फिजीकल एजुकेशन टीचर, भारतीय रेलवे, इन्कम टैक्स, आदि विभागों में सरकारी नौकरी के पदों के लिये आनलाइन आवेदन मांग रहा है। भर्ती कराने के एवज में फर्जी भर्ती सेन्टरों में ट्रेनिंग देकर मोटी रकम ली जा रही है।


swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

22 minutes ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 hour ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

5 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

9 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

24 hours ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

1 day ago