अल्मोड़ा: नाबालिग को भगाने वाला शख्स राजस्थान से गिरफ्तार

अल्मोड़ा पुलिस के थाना भतरौजखान ने पोक्सो एक्ट के आरोपी युवक को मेहंदीपुर राजस्थान से गिरफ्तार कर नाबालिग बालिका को बरामद किया।

बीते 24 मई को एक महिला द्वारा अपनी नाबालिग पोती के स्कूल से घर वापस नही आने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। जिस पर थाना भतरौजखान में तत्काल एफआईआर दर्ज की गयी।

रामचंद्र राजगुरु, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा नाबालिग बालिका की गुमशुदगी के मामले को गंभीरता से लेते हुए प्रभारी निरीक्षक थाना भतरौजखान को बालिका की तलाश कर शीघ्र बरामद करने के निर्देश दिए गये।

सीओ रानीखेत टी0आर0वर्मा व सीओ ऑपरेशन ओशिन जोशी के पर्यवेक्षण, निर्देशन में नाबालिग बालिका की तलाश,बरामदगी हेतु प्रभारी निरीक्षक थाना भतरौजखान हेमचन्द्र पंत द्वारा पुलिस टीम का गठन कर टीम को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए बालिका की तलाश हेतु रवाना किया गया। पुलिस टीम द्वारा गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी कर साईबर सेल अल्मोड़ा की सहायता से अथक प्रयासों के उपरांत कल 29 मई को गुमशदा नाबालिग बालिका को जितेन्द्र लाम्बा नामक युवक के कब्जे से मेहन्दीपुर, राजस्थान से बरामद किया गया। नाबालिग बालिका से दुष्कर्म करने पर अभियुक्त जितेन्द्र लाम्बा को गिरफ्तार कर पंजीकृत अभियोग में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं की बढ़ोतरी कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की गई है।

गिरफ्तार अभियुक्त जितेन्द्र लाम्बा, उम्र- 25 वर्ष पुत्र राजकुमार, निवासी चम्पापुरी, गली न0- 08 चरखी दादरी, भिवानी, हरियाणा का निवासी हैं।


पुलिस टीम में अपर उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार,
कानि0 संदीप मलिक, म0कानि0 मीनू, थाना भतरौजखान और कानि0 बलवंत प्रसाद, कानि0 इन्द्र कुमार, म0कानि0 चम्पा दानू, साईबर सेल, अल्मोड़ा शामिल रहें।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान

Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....

5 hours ago

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण

खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....

19 hours ago

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं

जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....

1 day ago

Uttarakhand सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास

सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....

1 day ago

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार

अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...

2 days ago

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट

स्वास्थ मंत्री सुबोध उनियाल से आशा फैसिलेटटर का शिष्ट मंडल ने की शिष्टाचार भेंट.....

2 days ago