विदेश भेजने के नाम पर लाखों की ठगी करने वाला ठग गिरफ्तार, एक साल से था फरार

कनाडा विदेश भेजने के नाम पर लगभग 53 लाख की धोखाधड़ी के फरार अभियुक्त को थाना रामनगर पुलिस ने साईबर सैल की मदद से पटियाला (पंजाब) से गिरफ्तार किया।

पिछले साल 18 जनवरी 2022 को वादी रमेश कम्बोज निवासी छोई रामनगर के द्वारा कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी गई कि थी उनके साथ *कनाडा विदेश भेजने के नाम पर 53 लाख की ठगी की गयी थी।

जिस सम्बन्ध में कोतवाली रामनगर पर मु0 एफआईआर नं0- 23/22 धारा 420,419,467,468,471,120बी भादवि पंजीकृत किया गया। जिसके बाद 3 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। और एक की तलाश जारी थी।

पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल के द्वारा उपरोक्त अभियोग में फरार चल रहे अभियुक्त अमरजीत को तत्काल गिरफ्तार किए जाने हेतु अधिनस्थ अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी, बलजीत सिंह भाकुनी क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रामनगर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु थाना स्तर पर टीम गठित की गयी। पुलिस टीम रामनगर द्वारा साइबर सैल हल्दवानी की मदद से उक्त मुकदमे में फरार अभियुक्त अमरजीत सिहं पुत्र मान सिहं खंडूर साहिब तरनतारण पंजाब को राजपुरा पटियाला पंजाब से गिरफ्तार किया गया ।

पुलिस टीम में अरुण कुमार सैनी प्रभारी निरीक्षक, अनीस अहमद व0उ0नि0, उ0नि0 जोगा सिहं कोतवाली रामनगर, हे0 कानि अनिल कुमार और कानि0 अरविन्द कुमार- साईबर सैल हल्दवानी नैनीताल शामिल रहे।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी

अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बदहाल स्थिति पर विधायक मनोज तिवारी ने जताई नाराजगी.....

1 hour ago

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय

Uttarakhand जल्द शुरू होगा ISBT का निर्माण और बनेगा पहला खेल विश्वविद्यालय CM धामी...

9 hours ago

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन

भाजपा नेता गोविंद पिलख्वाल के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब, भव्य कार्यक्रम का हुआ आयोजन.....

21 hours ago

Almora बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति

बीपीएल मरीजों को ब्लड बैंक से निःशुल्क रक्त देने पर मेडिकल कॉलेज की सहमति.......

1 day ago

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती का रास्ता

15 अप्रैल से दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ेंगे, 20 साल बाद खुला भर्ती…

1 day ago