अल्मोड़ा: पोक्सो एक्ट के दो आरोपियों को भतरौजखान पुलिस ने 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

एसएसपी अल्मोड़ा के कुशल नेतृत्व में भतरौजखान पुलिस ने पोक्सो एक्ट के 02 आरोपियों को 48 घण्टे के भीतर किया गिरफ्तार

30 जनवरी को भतरौजखान निवासी एक महिला ने अपनी नाबालिग बहिन के साथ आरोपी हसराम व सदराम द्वारा दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में थाना भतरौजखान में तहरीर दी गयी। तहरीर के आधार पर नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध थाना भतरौजखान में भादवि व पोक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में तत्काल अभियोग पंजीकृत किया गया।  

        प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा मामले का तत्काल संज्ञान लेकर नाबालिग बालिका से सम्बन्धित अभियोग की विवेचना महिला उपनिरीक्षक मोनी टम्टा को सुपुर्द करते हुए सीओ रानीखेत व थानाध्यक्ष भतरौजखान को टीम गठित कर नामजद अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

       सीओ रानीखेत  तिलक राम वर्मा के निर्देशन में थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम गठित की गयी।  पुलिस टीम द्वारा दोनों वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु ठोस सुरागरसी-पतारसी व सूचना संकलन कर अभियुक्त हसराम व सदराम को आज 1 फरवरी को चौड़ी घट्टी भतरौजखान से गिरफ्तार कर* पंजीकृत अभियोग में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 

गिरफ्तार अभियुक्त

1-हसराम, उम्र- 75 वर्ष पुत्र धनराम, निवासी तोलिया, तह0 सल्ट, थाना भतरौजखान
2-सदराम उम्र- 60 वर्ष पुत्र हरिराम निवासी उपरोक्त

पुलिस टीम

1- थानाध्यक्ष भतरौजखान निरीक्षक संजय पाठक
2- म0उ0नि0 मोनी टम्टा, थाना सोमेश्वर
3- हे0कानि0 रविन्द्र सिंह, थाना भतरौजखान
4- कानि0 हरेन्द्र तोमर, थाना भतरौजखान

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

11 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

12 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

15 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

19 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

1 day ago

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली

Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....

2 days ago