नाबालिग गर्भवती की शादी रुकवाने पहुँची पुलिस, बाराती हुए नौ दो ग्यारह

काशीपुर कुंडा थाना क्षेत्र के गांव में नाबालिग गर्भवती का निकाह कराए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इसकी शिकायत पर प्रशासन ने दखल दिया तो मौके पर पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी का माहौल बन गया।बराती मौके से गाड़ियों में बैठकर भाग निकले।

मामले में गर्भवती के स्वजन पर मुंह न खोलने का दबाव बनाया जा रहा है। पुलिस गांव के प्रधान से भी पूछताछ कर रही है। जबकि प्रधान अपना पल्ला झाड़ते नजर आ रहे हैं।शिकायतकर्ताओं की मानें तो कुंडा थाना क्षेत्र के एक गांव में पेशे से मजदूरी करने वाले व्यक्ति के चार लड़के व दो बेटिया हैं। पिछले कुछ दिनों से उसकी 15 वर्षीय नाबालिग की तबीयत खराब चल रही थी। घर वालों को पूछताछ में पता चला कि उनकी बेटी का उत्तर प्रदेश के भोजपुर में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। उससे नजदीकियों के कारण वह गर्भवती हो गई।मजदूर परिवार ने आपबीती गांव के प्रधान को बताई। इसके बाद गांव के प्रधान ने भोजपुर निवासी युवक के स्वजन से बातचीत कर दोनों परिवार में इस बात पर समझौता कराया कि वे लड़की से निकाह कर लेंगे। यह इस शर्त पर हुआ कि इसके बदले पीड़ित परिवार पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं कराएगा। समझौते में तय तिथि के अनुसार शनिवार को प्रधान के घर पर निकाह का आयोजन होना था।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

3 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

9 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

15 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

1 day ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago