अल्मोड़ा पुलिस ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

अल्मोड़ा पुलिस के थाना दन्या ने स्कूली बच्चों को पढ़ाया जागरूकता का पाठ

देवेन्द्र पींचा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा द्वारा जनपद के समस्त प्रभारी निरीक्षकों/थानाध्यक्षों, एसओजी/एएनटीएफ प्रभारियों को जनपद के स्कूलों, काँलेजों, नगर, कस्बों, ग्रामीण क्षेत्रों में साईबर सुरक्षा,नशा मुक्त अभियान के तहत वृहद जनजागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिये गये हैं।

जिस क्रम में आज दिनांक 21/01/2025 को अपर पुलिस अधीक्षक श्री हरबन्स सिंह व सीओ अल्मोड़ा/रानीखेत श्री विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या श्री जसविंदर सिंह के नेतृत्व मे उपनिरीक्षक श्री भगवान गिरी, प्रभारी चौकी जागेश्वर द्वारा जीआईसी गरुड़ाबांज में लगभग 300 छात्र-छात्राओं व स्कूल स्टॉफ को साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे ठगी के पैंतरे डिजिटल अरेस्ट सहित विभिन्न तरीकों के बारे में अवगत कराते हुए उससे बचाव के बारे समझाया और बच्चों को इस संबंध में अपने परिजनों व आसपास के लोगों को बताने के लिए प्रेरित किया गया।साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी गई।

इसके अतिरिक्त नशे के दुष्परिणामों, नवीन कानून, उत्तराखण्ड पुलिस एप, महिला सुरक्षा,गौरा शक्ति एप, हेल्प लाइन नम्बर डायल 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090,चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में जानकारी दी गयी।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Recent Posts

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

4 hours ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

10 hours ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

23 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

1 day ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

1 day ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

1 day ago