• Wed. Jan 21st, 2026

    52 लाख की अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त गिरफ्तार, देंखे वीडियो

    Latest news webfastnews

    नशे के विरूद्व नैनीताल पुलिस की सबसे बडी कार्यवाही, करीब 52 लाख की  आधा किलो कुल (522) ग्राम अवैध स्मैक के साथ अभियुक्त को किया गिरफ्तार।


    नीलेश आनन्द भरणें पुलिस महानिरीक्षक कुमायूॅ परिक्षेत्र नैनीताल के द्वारा कुमांयू के प्रत्येक जिले को नशा मुक्त बनाने के लिये सभी को कडे निर्देश दिये गये हैं।
      पंकज भट्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल द्वारा जनपद में नशा तस्करों पर ताबडतोड कार्यवाही करने तथा जनपद को नशा मुक्त बनाने हेतु लगातार मादक पदार्थों की तस्करी एवं बिक्री करने वाले तस्करों के विरुद्ध प्रत्येक थाना क्षेत्र में प्रभावी चेकिंग अभियान चलाकर नशा तस्करों की धरपकड़ करने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं चौकी प्रभारियों को सख्त दिशा निर्देश दिये गये है।
    डॉ0 जगदीश चंद्र, एसपी क्राईम/ट्रैफिक नैनीताल ( नोडल अधिकारी एडीडीएफ नैनीताल) के निकट पर्यवेक्षण एवम्  श्री हरबन्स सिंह, एस0पी0सिटी हल्द्वानी तथा श्री भूपेन्द्र सिंह धौनी ,क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण में  हरेन्द्र चौधरी प्रभारी निरीक्षक कोतवाली हल्द्वानी,  राजवीर नेगी प्रभारी एसओजी नैनीताल तथा ए0एन0टी0एफ0 की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा कल 20 मार्च  को  चैकिंग के दौरान 01 स्मैक तस्कर को मोटर साईकिल में भारी मात्रा में लाखों की अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त के विरूद्व कोतवाली हल्द्वानी में एन0डी0पी0एस0 एक्ट के अन्तर्गत अभियोग दर्ज किया गया है।


      एस0ओ0जी0 नैनीताल और कोतवाली हल्द्वानी की संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर हल्द्वानी के रामपुर रोड बेलबाबा के पास चैकिंग के दौरान 01 मोटर साईकिल संख्या- यू0के0-06एएस-4218 डिस्कवर को रोक कर चैक किया गया तो अभियुक्त वीरेन्द्र पाल पुत्र बुद्वसेन निवासी गांव बिहारीपुर ऑवला थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र-40 वर्ष के कब्जे से 522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर गिरफ्तार किया गया। 
    पूछताछ :- अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह चण्डीगढ़ में छोले भटूरे की ठेली लगाता है। होली की छुटिटयों में अपने घर आया था अधिक पैसा कमाने के चक्कर में मिलक, रामपुर निवासी वीरपाल से अवैध स्मैक को सस्ते दामों में खरीदकर हल्द्वानी एवं पहाड़ी इलाकों में बेच कर मुनाफा कमाने की योजना बना रहा था।

    अभियोग का विवरणः-

    अभियुक्त के विरूद्द कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर न0-151/23, धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।

    गिरफ्तार अभियुक्तः-   वीरेन्द्र पाल पुत्र बुद्वसेन निवासी गांव बिहारीपुर ऑवला थाना अलीगंज जिला बरेली उत्तर प्रदेश उम्र-40 वर्ष से कुल 522 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई। अपराधिक इतिहासः- अभियुक्त का अपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी प्राप्त की जा रही है।

    नीलेश आनन्द भरणे आई0जी कुमायूॅ महोदय द्वारा 20,000/- व पंकज भटट वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय द्वारा पुलिस टीम को 5000/- हजार रू0 नगद पुररूकार देने की घोषण की गयी।

    By swati tewari

    working in digital media since 5 year

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *