Latest news webfastnews
अल्मोड़ा न्यूज। पुलिस कर्मी के साथ मारपीट और गाली गलौज करने का एक प्रकरण सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। एक आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया है। मामला जिले के लमगड़ा थाने का है। जैंती चौकी में तैनात आरक्षी नीरज शाही से 25 अगस्त की रात में वानिकी प्रशिक्षण केंद्र के सामने आनंद सिंह बोरा निवासी कनरा लमगड़ा, डूंगर सिंह पुत्र प्रेम सिंह निवासी दाड़िम बिरखम जैंती ने पुलिस द्वारा पूर्व में पकड़ी गई शराब को लेकर गालीगलौच व जान से मारने की धमकी देकर मारपीट कर दी। किसी तरह पुलिस कर्मी ने एचजी हेमलाल आर्य के सहयोग से डूंगर सिंह को मौके पर पकड़ा किया। जबकि आनंद सिंह अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गया। दोनों के खिलाफ थाना लमगड़ा में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
वेब फास्ट न्यूज ब्यूरो
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....