Almora : एसएसपी प्रदीप कुमार राय ने थाना व चौकी प्रभारियों समेत यातायात निरीक्षक और इंटरसैप्टर प्रभारी को जनपद में दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए नशे में वाहन चलाने, नाबालिगों द्वारा वाहन चलाने और रैश ड्राइविंग करने वालें लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश दिए गये हैं।
इसी के मद्देनजर इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत, कांस्टेबल सुनील, कांस्टेबल ललित बिष्ट द्वारा टैक्सी स्टैण्ड तिराहे के पास चैकिंग के दौरान बिना रजिस्ट्रेशन नंबर की नई स्कूटी यामाहा फैशिनो को रोक कर चैक किया तो , पाया कि एक नाबालिग वाहन चालक बिना हेलमेट चला रहा था,नाबालिग चालक की उम्र 14 वर्ष 6 माह (आधार कार्ड के अनुसार) होना पाया गया। नाबालिग वाहन चालक के पिता रोबिन कुमार निवासी सीतापुर मोड़ अल्मोड़ा को मौके पर बुला कर नाबालिग को उनके सुपुर्द किया गया।
इस दौरान कार्यवाही करते हुए नाबालिग वाहन चालक के अभिभावक के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत 25 हज़ार रुपये का चालान कर वाहन को सीज किया गया। साथ ही अभिभावक को मोटर वाहन अधिनियम के प्रावधानों के बारे में जानकारी देते हुए सख्त निर्देश दिए गए कि भविष्य में अपने नाबालिग बच्चों को वाहन ना दे l
Uttarakhand रोमानिया की महिला ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग, मौत से पहले होटल में…
Uttarakhand: कुछ इलाकों में ज़ारी रहेगी बारिश तो कही बढ़ेगा तापमान ....
खटीमा में सीएम धामी ने किया CSD कैंटीन और सैनिक मिलन केंद्र का लोकार्पण.....
जनगणना: गूगल मैप से बनेंगी गली-मोहल्लों की सीमाएं.....
सीएम धामी का अल्टीमेटम, 6 महीने में जमीन पर दिखेगा विकास....
अल्मोड़ा: लेखाकार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार...