उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का लोगो और वेबसाइट जारी की। दिसंबर में उत्तराखंड में इन्वेस्टर ग्लोबल समिट का आयोजन होगा।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को राजपुर रोड स्थित एक होटल में राज्य में दिसंबर में प्रस्तावित ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 का लोगो और वेबसाइट को लॉन्च किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट राज्य के बेहतर अवसर है। उन्होंने कहा कि इसके लिए देहरादून में संवाद और 21 अगस्त को दिल्ली में इंडस्ट्री समूह के साथ बेहतर माहौल में बातचीत हुई है। उत्तराखंड में निवेश को लेकर उद्योग जगत में रुचि है। इंडस्ट्री समूह के सभी लोग ब्रांड एम्बेसडर हैं।.
इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सरकार राज्य में निवेश को प्रोत्साहित करने के लिए संकल्पित होकर कार्य कर रही है। उद्यमियों के हितों का पूरा ख्याल रखा जाएगा। यह इन्वेस्टर्स समिट पूरे राज्य और सभी विभागों के लिए महत्वपूर्ण है। यह एक बड़ा अवसर है। इसका अधिकतम लाभ लेना होगा।
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…
Uttarakhand एकतरफा प्यार के चलते युवक ने खुद को मारी गोली.....