Categories: टिहरी

प्रोजेक्ट प्रगति: धूपबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण की तकनीक सीख रही महिलाएं

टिहरी गढ़वाल।
भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान, अहमदाबाद द्वारा क्रियान्वित और रेल विकास निगम लिमिटेड (आरवीएनएल) द्वारा समर्थित प्रोजेक्ट प्रगति : इम्पावरिंग वूमेन के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से 14 दिवसीय सूक्ष्म कौशल उद्यमिता विकास कार्यक्रम (एमएसडीपी) का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रशिक्षण ऋषिकेश–कर्णप्रयाग रेल लाइन प्रभावित गांव रानीहाट में चल रहा है।

मुख्य प्रशिक्षक अंजना नेगी महिलाओं को मोमबत्ती, धूपबत्ती, अगरबत्ती और गोबर के दिए बनाने की तकनीकी जानकारी प्रदान कर रही हैं। दिनांक 25 अगस्त से प्रारंभ हुए तकनीकी प्रशिक्षण में अब तक प्रतिभागी महिलाएं साधारण व डिज़ाइनर मोमबत्तियां बनाना सीख चुकी हैं और वर्तमान में धूपबत्ती एवं अगरबत्ती निर्माण की तकनीक सीख रही हैं।

परियोजना अधिकारी दिलीप सिंह और ट्रेनर–मोटिवेटर हिम्मत सिंह (ईडीआईआई) ने बताया कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को मूल्य संवर्धन की तकनीकों से अवगत कराना है, ताकि वे स्वरोजगार स्थापित कर सकें और आय सृजन के नए अवसर प्राप्त कर सकें।

आरवीएनएल ऋषिकेश और ईडीआईआई अहमदाबाद मिलकर महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की दिशा में कार्य कर रहे हैं। प्रशिक्षण उपरांत महिलाएं अपने बनाए उत्पादों को बाजार में बिक्री हेतु उपलब्ध कराएंगी। इससे न केवल ग्रामीण महिलाओं की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था को भी नई गति मिलेगी।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी

एसएसपी ऑफिस में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, मची अफरा-तफरी.....

5 hours ago

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

14 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

1 day ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

2 days ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago