नफरत छोड़ो भारत जोडो़ अभियान के तहत अल्मोड़ा में उमडा़ कांग्रेसजनों का सॆलाब


भारत जोडो़ पदयात्रा में नवमनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज का हुआ भव्य स्वागत

अल्मोड़ा- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज संविधान दिवस की 73 वीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक दिन कांग्रेसजनों ने पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुंजवाल, अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी, पूर्व सोमेश्वर विधानसभा प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, नव मनोनीत कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह भोज,पालिकाध्यक्ष प्रकाश चन्द्र जोशी के नेतृत्व में देवदार इन होटल से शहीद स्मारक पार्क एल आर साह रोड तक पदयात्रा निकालकर भारतीय लोकतंत्र के मजबूती के लिए जनता को जोड़ने का अभियान चलाया।
होटल शिखर में आयोजित संविधान दिवस पर विचार गोष्ठी में संविधान के मॊलिक अधिकारों पर प्रकाश डालते हुए वर्तमान में लोकतांत्रिक अधिकारों पर जो चोट पँहुचायी जा रही हैं। वह देश के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं। आज संवैधानिक हितों पर गहरी चोट पँहुच रही हैं। जनता को मिले मॊलिक अधिकारों को कुचला जा रहा हैं। इसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी को फिर से मजबूती प्रदान करनी हैं।
गोष्ठी में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गोविन्द सिंह कुँजवाल ने कहा कि आज लोकतंत्र पर गहरा प्रहार हो रहा हैं। चुनावी प्रणाली में अधिकारों का हनन हो रहा हैं। जिस संविधान को बनाने में लगभग तीन वर्ष का समय लगा था, वो यहीं कांग्रेस पार्टी के नेता थे, जिन्होंने लम्बा अध्ययन करके देश के प्रत्येक वर्ग, क्षेत्र की भावनाओं को समेटकर अंखण्ड धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र की स्थापना की थी, उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ही देश को चला सकती हैं। उन्होंने सबसे एकजुट होकर संविधान की रक्षा के लिए अहम लडा़ई लड़ने का आह्वान किया।
गोष्ठी में विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि हम कांग्रेसजन देश के संविधान दिवस को बनाने वाली पार्टी के ध्वजवाहक हैं। लेकिन आज भारतीय संविधान को‌ कमजोर करने की साजिश हो रही हैं। देश की‌ लोकतांत्रिक विरासतों को नष्ट किया जा रहा हैं। आज देश के संविधान को बचाने के लिए कांग्रेस पार्टी को मजबूती प्रदान करनी हैं।
गोष्ठी में कार्यकारी जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज ने आज के संविधान दिवस की हार्दिक बधाईयाँ प्रेषित करते हुए दायित्व प्रदान करने के लिए प्रान्तीय नेतृत्व सहित जनपद के वरिष्ठ नेताओं ऒर कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के मजबूती के लिए वह सबको साथ लेकर पार्टी को मजबूती प्रदान करेगें।
गोष्ठी में युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, पूर्व सोमेश्वर प्रत्याशी राजेन्द्र बाराकोटी, ब्लाँक प्रमुख ताडी़खेत हीरा रावत, आनन्द बगडवाल, संयोजक अनुसूचित प्रकोष्ठ किशनलाल, एड. केवल सती, पूर्व पालिका अध्यक्ष शोभा जोशी, पूर्व राज्यमंत्री ए के सिंकदर पवार, डेयरी फेडरेशन उपाध्यक्ष दीप सिंह डांगी, जिला पंचायत सदस्य महेन्द्र बिष्ट, देवेन्द्र बिष्ट, जीवन भण्डारी, योगेश चन्द्र, संजय वाणी, पूर्व प्रान्तीय सचिव त्रिलोचन जोशी, पंकज वर्मा, अमन अंसारी, सुनील कर्नाटक, मनोज सनवाल, नमित जोशी, पूर्व प्रमुख रमेश भाकुनी, महिला जिलाध्यक्ष लता तिवारी, नगर महिला अध्यक्ष गोपा नयाल, गीता महरा, राधा बिष्ट, दीपा साह, संजय दुर्गापाल, पूर्व युवक जिलाध्यक्ष निर्मल रावत, ग्राम प्रधान संगठन जिलाध्यक्ष धीरेन्द्र गॆलाकोटी, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष संदीप जंगपागी, विपुल कार्की, नवल बिष्ट, किशोर नयाल, सचिन आर्या, प्रभात शॆली, विनोद वैष्णव, कार्तिक साह, गोपाल चॊहान, महेश लाल आर्या, ज्येष्ठ प्रमुख गोपाल खोलिया, परितोष जोशी, रमेश नेगी, कनिष्ठ प्रमुख नरेन्द्र कुमार, ब्लाक अध्यक्ष गजेन्द्र फर्तयाल, राजेन्द्र बिष्ट, कुन्दन भण्डारी, शिवराज नयाल, पूरन सुप्याल, मनोज रावत, मदन नेगी सहित अल्मोड़ा, जागेश्वर, सोमेश्वर के दर्जनों ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्यों एंव नगर पालिका सभासदों सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मॊजूद थे।
गोष्ठी का संचालन वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तारा चन्द्र जोशी ने किया।

D S Sijwali

Work on Mass Media since 2002 ........

Share
Published by
D S Sijwali

Recent Posts

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

39 minutes ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

14 hours ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

15 hours ago

Almora रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज

रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....

18 hours ago

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व

Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....

23 hours ago

अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को सौंपा ज्ञापन

Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…

2 days ago