नैनीताल में आफत की बारिश, शहर की नालियां और नाले उफान पर

नैनीताल में आफत की बारिश, शहर की नालियां और नाले उफान पर

मंगलवार को नैनीताल में मौसम ने अचानक करवट ली और दोपहर के समय जोरदार बारिश हुई। तेज बारिश के चलते शहर में ऐसा नजारा देखने को मिला मानो दिन में ही रात उतर आई हो। चारों ओर घना कोहरा छा गया और दृश्यता काफी कम हो गई, जिससे वाहनों और राहगीरों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।बारिश इतनी तेज हुई कि कुछ ही देर में शहर की नालियां और नाले उफान पर आ गए। पानी का बहाव इतना ज्यादा था कि कई सड़कों पर जलभराव हो गया। खासकर निचले इलाकों में पानी घुसने से स्थानीय लोगों और व्यापारियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।मल्लीताल क्षेत्र में एक रेस्टोरेंट में बारिश का पानी घुस गया, जिससे वहां मौजूद ग्राहकों को बाहर निकलने में दिक्कत हुई और रेस्टोरेंट संचालकों को भी भारी नुकसान उठाना पड़ा। नगर पालिका की ओर से जलनिकासी की व्यवस्था के दावे इस बारिश में फिर फेल होते नजर आए।स्थानीय लोगों का कहना है कि हर साल मॉनसून में ऐसे हालात होते हैं लेकिन स्थायी समाधान अब तक नहीं निकाला गया है। प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं दिख रही है।

swati tewari

working in digital media since 5 year

Share
Published by
swati tewari

Recent Posts

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें

धामी सरकार ने सात और नेताओं को बांटे दायित्व, देखें.....

8 hours ago

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर

स्कूल परिसर में बुरी आत्मा के साए की फैली बातें, बनाया गया मंदिर......

21 hours ago

Uttarakhand कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना

कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा ने टॉपर्स को कुरूक्षेत्र के लिए किया रवाना..... News..

1 day ago

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति

भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...

1 day ago

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव

जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...

2 days ago

शिक्षा संकाय में ‘युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति’ विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन

शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......

2 days ago