अल्मोड़ा। रामकृष्ण मिशन की 125 वीं वर्षगांठ पर रामकृष्ण कुटीर में आध्यात्मिक कार्यक्रम होंगें। स्वामी विवेकानंद की शिकागो से वापसी और रामकृष्ण मिशन के 125 वें स्थापना दिवस पर रामकृष्ण कुटीर में सांस्कृतिक और आध्यात्मिक कार्यक्रमों का शुभारंभ हुआ।
रामकृष्ण कुटीर के अध्यक्ष स्वामी ध्रुवेशानंद ने कहा कि स्वामी विवेकानंद का अल्मोड़ा से विशेष लगाव रहा था।
बुधवार को पत्रकार वार्ता के दौरान बताया कि रामकृष्ण मिशन के स्थापना दिवस के मौके पर उनके दिए उपदेशों और भाषणों को अधिक से अधिक युवाओं तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है ताकि उनका चरित्र निर्माण हो सके।
विवेकानंद ने कई बार अल्मोड़ा का भ्रमण कर लोगों को अपने उपदेश से नई प्रेरणा दी। बताया कि पांच मई से तीन जून तक विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में स्वामी विवेकानंद से जुड़े विषयों पर विभिन्न प्रतियोगिताओं, सेमिनार, शिविर और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
इस दौरान अल्मोड़ा, काकड़ीघाट, कसारदेवी, मोरनौला, मायावती आश्रम से लेकर देहरादून तक शोभायात्रा निकाली जाएगी। वहां रामकृष्ण मिशन आश्रम कानपुर के सचिव स्वामी आत्मश्रद्धानंद, एससजे परिसर के सेवानिवृत्त प्रो. हमीद अली, स्वामी ध्रुवेशानंद स्वामी डॉ. चंद्र प्रकाश फुलोरिया रहे ।
