Haldwani - हल्द्वानी पुलिस अधी़क्षक नैनीताल द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के दृष्टिगत हल्द्वानी क्षेत्र में पड़ने वाले 19 स्पा सेंटरों को चिन्हित किया गया । जिसमें से 15 स्पा सैन्टरों में सघन चैकिंग अभियान चलाने के लिये विभा दीक्षित क्षेत्राधिकारी नैनीताल के नेतृत्व में 14 टीमों का गठन किया गया। चैकिंग अभियान के दौरान निम्न स्पा सेंटरों में निर्धारित मापदण्डों के विपरीत/अनियामितता पाये जाने पर स्पा सैन्टरों के विरूद्व चालानी कार्यवाही की गयी।
1- द गोल्डन स्पा 2- योर स्पा 3- रिलैक्स स्पा 4- सिल्वर बुद्धा 5- प्लान बी 6- प्लान बी-2 7- सैवन हैवन 8- हिमालय स्पा 9- गोल्डन स्पा 10- रॉयल स्पा 11- हेल्थ क्लब 12- ग्राउंड ऑर्चिड स्पा 13- सनलाइट स्पा 14- पीसफुल स्पा 15- लोटस स्पा चैकिंग के दौरान उपरोक्त स्पा सैन्टरों के पुलिस एक्ट में लगभग 70 हजार रूपये के चालान किये गये हैं। सभी को चेतावनी दी गयी है कि यदि भविष्य में भी इसी प्रकार पुर्नरावृत्ति होती है तो सम्बन्धित स्पा सैंटर को सीज करने की अग्रिम रिपोर्ट प्रेषित की जायेगी। चैकिंग टीम में निरीक्षक श्री धर्मवीर सोलंकी, पी0आर0ओ0 वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल निरीक्षक ललिता पाण्डे, प्रभारी एण्टी ह्यूमन टै्रफिकिंग सैल हल्द्वानी निरीक्षक श्री संजय कुमार, प्रभारी साईबर सैल निरीक्षक श्री हरपाल सिंह, प्रभारी एस0आई0एस0 हल्द्वानी।तथा कोतवाली हल्द्वानी, थाना बनभूलपुरा, थाना मुखानी व थाना काठगोदाम में नियुक्त सभी महिला उप निरीक्षक मौजूद रहे।
Haldwani News: स्पा सेंटरों पर अनियमितता पाये जाने पर की कार्यवाही, 30000 का जुर्माना हल्द्वानी क्षेत्र के स्पा सेन्टरों में एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने किया औचक निरीक्षण अनियमितता पाये जाने पर 03 स्पा सेंटरों पर की कार्यवाही, 30000 का जुर्माना श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधी़क्षक नैनीताल के…
हल्द्वानी: देह व्यापार करने वाले छह आरोपी गिरफ्तार, स्पा सेंटर सील प्रहलाद नारायण मीणा (IPS), एसएसपी नैनीताल द्वारा लोक सभा निर्वाचन के दृष्टिगत सभी थाना/एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सैल प्रभारियों को अपने थाना क्षेत्रों में स्थित होटल, स्पा सेंटरों, रिजॉर्ट में लगातार चेकिंग अभियान चलाकर अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के…
उत्तराखंड: पुलिस ने यहाँ स्पा सेंटरों में आकस्मिक निरक्षण casual checking के दौरान एक महिला व एक पुरूष अनैतिक देह व्यापार में संलिप्त पाए गए जिसके तहत दोनों को गिरफ्तार किया गया । देहरादून AHTU की टीम ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है । देहरादून वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को…