पुलिस लाईन व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशनों मे भी दिलायी गई मतदाता दिवस की शपथ
आज 25 जनवरी, 2023 को प्रदीप कुमार राय, एसएसपी अल्मोड़ा द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर पुलिस कार्यालय अल्मोड़ा में नियुक्त समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगणों को देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा को बनाए रखने व स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखते हुए निर्भीक होकर धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा अन्य किसी भी प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना सभी निर्वाचनों में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ दिलाई गयी।
इस अवसर पर विमल प्रसाद, सीओ अल्मोड़ा द्वारा पुलिस लाईन अल्मोड़ा व जनपद के समस्त थाना/चौकी एवं फायर स्टेशन प्रभारियों द्वारा भी अपने अपने अधीनस्थ अधिकारी / कर्मचारीगणों को राष्ट्रीय मतदाता दिवस की शपथ दिलाई गयी।
भूस्खलन प्रभावित सड़कों के उपचार और मरम्मत के लिए 461 करोड़ की स्वीकृति...
जंगल गई महिला को जंगली जानवर उठा ले गया, 4 किमी अंदर मिला अधखाया शव...
शिक्षा संकाय में 'युवा पीढ़ी, परिवार एवं विश्वशांति' विषय पर एकदिवसीय संगोष्ठी का आयोजन......
रेट्रो साइलेंसर से नगर में दहशत फैलाने वालों पर कड़ी कार्रवाई, 04 बाइक सीज.....
Uttarakhand धामी सरकार में इन नेताओं को मिले दायित्व.....
Almora अल्मोड़ा: सुकना-पभ्या सड़क निर्माण में देरी पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जिलाधिकारी जी को…